लाइव न्यूज़ :

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप के लिए अब नहीं होगी इंटरनेट की जरूरत, जानें कैसे करेगा काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 31, 2019 13:01 IST

WhatsApp के इस फीचर के बाद बिना मोबाइल में इंटरनेट के ही आप व्हाट्सऐप यूज कर सकते हैं। अगर मोबाइल ऑफ भी है आपका फिर भी व्हाट्सऐप कंप्यूटर में इस्तेमाल किया जा सकेगा। WhatsApp मल्टी प्लेटफॉर्म फीचर लाने वाला लाने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देWhatsApp मल्टी प्लेटफॉर्म फीचर लाने वाला हैUniversal Windows Platform (UWP) के तहत मल्टी प्लेटफॉर्म का फीचर दिया जा सकता है

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स को ध्यान में रखकर हर रोज कोई न कोई नया फीचर जारी कर रहा है। इसी के तहत व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस फीचर की मदद से अब आपको WhatsApp चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी।

अगर यह फीचर हकीकत में आ जाता है तो सबसे ज्यादा फायदा उन यूजर्स को होग जो व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते हैं। यानी कि जो लोग कंप्यूटर में व्हाट्सऐप को यूज करते हैं। अभी तक आपको WhatsApp Web यूज करने के लिए मोबाइल में व्हाट्सऐप ऐक्टिव रखना होता है और मोबाइल में इंटरनेट की जरूरत होती है।

whatsapp

लेकिन अब इस फीचर के बाद बिना मोबाइल में इंटरनेट के ही आप व्हाट्सऐप वेब यूज कर सकते हैं। अगर मोबाइल ऑफ भी है आपका फिर भी व्हाट्सऐप कंप्यूटर में इस्तेमाल किया जा सकेगा। WhatsApp मल्टी प्लेटफॉर्म फीचर लाने वाला है।

इस बात की जानकारी WhatsApp पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने दी है। व्हाट्सऐप एक UWP नाम के एक फीचर पर भी काम कर रहा है। Universal Windows Platform (UWP) के तहत मल्टी प्लेटफॉर्म का फीचर दिया जा सकता है।

हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस मामले में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। और न ही इस बात की पुष्टि की गई है कि वॉट्सऐप इसकी टेस्टिंग कर रहा है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपमोबाइल ऐपऐपएंड्रॉयडआईओएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की