लाइव न्यूज़ :

अलर्ट: WhatsApp यूजर्स की प्राइवेसी पर खतरा! स्पाईवेयर ने रखी आपके फोटो से लेकर ईमेल तक पर नजर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 15, 2019 12:05 IST

इजराइल की सुरक्षा फर्म ने व्हाट्सऐप की एक खामी के चलते ऐसा स्पाईवेयर ऐप में डाल दिया है जिसकी मदद से स्मार्टफोन के कैमरा से लेकर माइक्रोफोन तक हैक किया जा सकता था।

Open in App
ठळक मुद्देयूजर्स के लिए एप और ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करने की सलाहकॉल लॉग से कॉल भी गायब हो जाता था, लोगों को पता ही नहीं चलता था, फोन हैक हो गयाकंपनी ने बताया कि ऐसा अटैक एक बग के चलते हुआ है जिसके बाद यूजर्स को फौरन ऐप अपडेट करने को कहा गया

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप की एक सबसे बड़ी खामी का खुलासा हुआ है। कंपनी के बारे में इस खुलासे के बाद से यूजर्स सकते में हैं। WhatsApp हमेशा से अपने यूजर्स की प्राइवेसी की गारंटी देता है लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट ने कंपनी के दावे की पोल खोल दी है। इजराइल की सुरक्षा फर्म ने व्हाट्सऐप की एक खामी के चलते ऐसा स्पाईवेयर ऐप में डाल दिया है जिसकी मदद से स्मार्टफोन के कैमरा से लेकर माइक्रोफोन तक हैक किया जा सकता था।

इस बात की पुष्टि खुद व्हाट्सऐप ने की है। कंपनी ने बताया कि ऐसा अटैक एक बग के चलते हुआ है जिसके बाद यूजर्स को फौरन ऐप अपडेट करने को कहा गया।

whatsapp

रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप यूजर्स को एक मिस्ड कॉल के जरिए उनके मोबाइल फोन्स को हैक किया जा रहा है। यूजर्स को सिर्फ एक WhatsApp कॉल कर उनके फोन के कैमरा और माइक को हैक कर लिया गया। साथ ही यूजर्स के ईमेल से लेकर मैसेज और लोकेशन डेटा तक का पता इससे लगा लिया गया।

इजराइल की सरकार के लिए काम करने वाली फर्म ने कुछ यूजर्स को टारगेट करते हुए उनसे जुड़े डेटा जुटाने के मकसद से स्पाईवेयर को इस्तेमाल किया। इस बात को WhatsApp ने भी माना है हालांकि कंपनी ने किसी फर्म का नाम अपने बयान में नहीं लिया है।

सबसे पहले इस हैक को ब्रिटिश न्यूजपेपर Financial Times ने रिपोर्ट किया। इस हैक के चलते व्हाट्सऐप का एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फेल हो गया और कोई तीसरा यूजर्स के पर्सनल डेटा तक पहुंच गया।

whatsapp

हालांकि अब व्हाट्सऐप ने इस गड़बड़ी को ठीक कर दिया है। यूजर्स अपने WhatsApp को अपडेट कर इस प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इस गड़बड़ी का पता चलते ही इसे पिछले महीने फिक्स कर दिया गया था, यूजर्स को इस कारण तुरंत अपडेट करने को कहा गया।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि पेगासस का इस्तेमाल सऊदी अरब ने पत्रकार और आलोचक जमाल खशोगी की जासूसी करने के लिए किया था, जिनकी इस्तांबुल में वाणिज्य दूतावास में सऊदी एजेंटों द्वारा हत्या कर दी गई थी। एनएसओ समूह पर संयुक्त अरब अमीरात के सर्विंलांस से जुड़े इन कामों का समर्थन करने का भी आरोप है।

2016 में, पेगासस ने एक मानवाधिकार कार्यकर्ता के आईफोन को टारगेट किया था, जिसके बाद ऐपल ने भी अपनी सुरक्षा सुविधा को अपडेट किया था। अब WhatsApp ने भी अपना बग फिक्स कर दिया है, लेकिन यह अटैक सुरक्षा से जुड़े सवाल पीछे छोड़ गया है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसऐपमोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की