लाइव न्यूज़ :

WhatsApp फर्जी खबरों को रोकने के लिए लाया नया फीचर, बताएगा कितनी बार फॉरवर्ड हुआ एक मैसेज

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 27, 2019 07:23 IST

व्हॉट्सऐप ने फर्जी खबरों पर अंकुश के लिए देशभर में अपना दूसरे चरण का अभियान ‘खुशी साझा करो, अफवाह नहीं’ शुरू कर दिया है। यह अभियान क्षेत्रीय भाषाओं में भी चलाया जा रहWhatsApp ने बयान में कहा, ‘‘अप्रैल में भारत में आम चुनाव शुरू हो रहे हैं। व्हॉट्सऐप ने अपना दूसरे चरण का अभियान ‘खुशी साझा करो, अफवाह’ नहीं शुरू कर दिया है। पहले चरण का अभियान ग्रामीण और शहरी इलाकों में लाखों लोगों तक पहुंचा है। व्हॉट्सएप का दूसरे चरण का अभियान एक सुरक्षित चुनाव प्रक्रिया पर केंद्रित है।’’

Open in App

तुरंत संदेश भेजने वाले मंच व्हॉट्सऐप ने फर्जी खबरों पर अंकुश के लिए देशभर में अपना दूसरे चरण का अभियान ‘खुशी साझा करो, अफवाह नहीं’ शुरू कर दिया है। यह अभियान क्षेत्रीय भाषाओं में भी चलाया जा रहा है। यह अभियान टीवी, प्रिंट और रेडियो के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी चलाया जाएगा। 

WhatsApp ने बयान में कहा, ‘‘अप्रैल में भारत में आम चुनाव शुरू हो रहे हैं। व्हॉट्सऐप ने अपना दूसरे चरण का अभियान ‘खुशी साझा करो, अफवाह’ नहीं शुरू कर दिया है। पहले चरण का अभियान ग्रामीण और शहरी इलाकों में लाखों लोगों तक पहुंचा है। व्हॉट्सएप का दूसरे चरण का अभियान एक सुरक्षित चुनाव प्रक्रिया पर केंद्रित है।’’

whatsapp

व्हॉट्सऐप के प्लेटफार्म से फर्जी खबरों के प्रसार के बाद भीड़ की हिंसा की घटनाओं की वजह से वह लगातार आलोचनाओं के घेरे में है। 

प्रमुख सोशल मीडिया कंपनियों फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने स्वैच्छिक रूप से इस संहिता पर हस्ताक्षर किए हैं कि आम चुनाव के दौरान उनके मंच का इस्तेमाल फर्जी खबरों के प्रसार के लिए नहीं होने दिया जाएगा।

whatsapp

WhatsApp के भारत में प्रमुख अभिजीत बोस ने कहा, ‘‘चुनाव आयोग तथा स्थानीय भागीदारों के साथ सुरक्षित चुनाव के लिए अग्रसारी तरीके से काम करना हमारी प्राथमिकता है। हम अपने अभियान के जरिये लोगों को इस बात के लिए जागरूक करेंगे कि वे आसानी से दुर्भावना वाले संदेशों को पहचान सकें।’’ 

यह अभियान दस भाषाओं ... अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, कन्नड़, तेलुगू, असमिया, गुजराती, मराठी, मलयालम और तमिल में शुरू किया गया है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसमोबाइल ऐपस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए