लाइव न्यूज़ :

WhatsApp में जल्द आने वाला है ग्रुप वीडियो कॉल फीचर, स्टीकर्स का भी ले पाएंगे मजा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 2, 2018 18:47 IST

व्हाट्सऐप के ज़रिए 2 अरब से ज्यादा यूजर रोज वीडियो व ऑडियो कॉल करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक की सालाना कॉन्फ्रेंस में कई बड़े ऐलानों से उठा पर्दाWhatsApp पर अब संभव होगी ग्रुप वीडियो कॉलिंग, स्टीकर फीचर भी आया

नई दिल्ली, 2 मई। Facebook ने अपने सालाना कॉन्फ्रेंस में कई बड़े ऐलान किये और WhatsApp के नए फीचर के बारे में भी जानकारी दी। फेसबुक के नए फीचर 'क्लियर हिस्ट्री' और 'डेटिंग सर्विस' के अलावा सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने WhatsApp के नए फीचर ग्रुप वीडियो कॉल की भी जानकारी दी। इसके अलावा कंपनी ने WhatApp में 'स्टीकर' फीचर आने की भी बात कही। इस फीचर के बारे में कंपनी ने अपने ब्लॉग के जरिए जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: ये हैं सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टेक जॉब्स, देखें पूरी लिस्ट

ब्लॉग में लिखा गया कि, WhatsApp में वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर ख़ासा लोकप्रिय हैं और जल्द ही इसमें ग्रुप वीडियो कॉल फीचर आने वाला है। वहीं इसके अलावा 'स्टीकर' फीचर भी दिए जाएंगे। ये एक थर्ड पार्टी द्वारा तैयार किया गया स्टीकर होगा, जिसे यूज़र चैट के दौरान इस्तेमाल कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Facebook पर जल्द कर सकेंगे डेटिंग, Tinder को टक्कर देगा यह फीचर

कंपनी के अनुसार व्हाट्सऐप के ज़रिए 2 अरब से ज्यादा यूजर रोज वीडियो व ऑडियो कॉल करते हैं। मार्क ज़करबर्ग ने बताया कि WhatsApp हाल ही में शुरू हुए सर्विस टारगेटिंग बिजनेस फीचर के दुनियाभर में 30 लाख से ज्यादा यूज़र हो गए हैं, वहीं इसके स्टेटस फीचर के 45 करोड़ से ज्यादा यूज़र हो गए हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयडआईओएसऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की