लाइव न्यूज़ :

Whatsapp tips: अगर खो गया है फोन तो ऐसे रखें अपने WhatsApp चैट को सिक्योर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 19, 2019 10:33 IST

Tips to Make WhatsApp More Secure and Private: अगर आपका फोन अगर खो जाए तो आपके व्हाट्सऐप चैट का क्या होगा क्या आपने कभी सोचा है? इसमें आपके प्राइवेट और पसर्नल बातें भी मौजूद होती है। आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे पहले अपने मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर को कॉल करें और सिम को ब्लॉक करवाएंआपके जानने वाले लोग आपको 30 दिनों तक मैसेज कर सकते हैं जो कि पेंडिंग में रहेगा

Tips to Make WhatsApp More Secure and Private: WhatsApp लोगों की जिंदगी का खास हिस्सा बन चुका है। लोगों के आधे से ज्यादा जरूरी काम व्हाट्सऐप पर ही होते हैं। ऐसे में अगर आपका फोन अगर खो जाए तो आपके व्हाट्सऐप चैट का क्या होगा क्या आपने कभी सोचा है? इसमें आपके प्राइवेट और पसर्नल बातें भी मौजूद होती है। आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Tech Tips: Whatsapp में प्राइवेट चैट को करना चाहते हैं हाइड, ये है आसान तरीका

तो आइए जानते हैं कि आपको अपने WhatsApp का दोबारा एक्सेस पाने के लिए क्या-क्या करना होगा...

- अगर आपका फोन खो गया है तो सबसे पहले अपने मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर को कॉल करें और सिम को ब्लॉक करवाएं। ऐसा करने पर कोई भी आपके WhatsApp अकाउंट को वैरिफाई नहीं कर पाएगा और उसे आपके व्हाट्सऐप का एक्सेस नहीं मिलेगा।

- सिम को ब्लॉक करवाने के बाद उसी नंबर पर नया सिम लें और फिर अपने WhatsApp को दोबारा एक्टिवेट करें।

- एक बात का ध्यान रखें कि व्हाट्सऐप एक बार में सिर्फ एक नंबर से सिर्फ एक डिवाइस पर एक्टिवेट होता है।

- अगर आप नया सिम लेकर अपने व्हाट्सऐप को एक्टिवेट नहीं करना चाहते हैं तो support@whatsapp.com पर मेल करें। इस मेल में पूरी तरीके से इंटरनेशनल फॉर्मेट में अपना नंबर लिखें और मेल के बॉडी में "Lost/Stolen: Please deactivate my account" लिखें और मेल कर दें। ऐसा करने के बाद आपका WhatsApp अकाउंट डीएक्टिवेट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: WhatsApp लाया एंड्रॉयड के लिए नया फीचर, अब फिंगरप्रिंट से ओपन होगा ऐप

इन बातों का रखें ख्याल

- आपके जानने वाले लोग आपको 30 दिनों तक मैसेज कर सकते हैं जो कि पेंडिंग में रहेगा।

- अगर आप अपने अकाउंट को डिलीट होने से पहले री-एक्टिवेट करते हैं तो आपके नए फोन में आपको पेंडिंग मैसेज मिल जाएंगे और आप ग्रुप्स में भी जुड़े रहेंगे।

whatsapp

- अगर आप 30 दिन में आप अपने अकाउंट को एक्टिवेट नहीं करते हैं तो यह पूरी तरह से डिलीट हो जाएगा।

- SIM कार्ड लॉक होने के बाद, फोन सर्विस के डिसेबल होने के बाद अगर आपने इसे डी-एक्टिवेट नहीं करवाया है तो व्हाट्सऐप को WiFi के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

- व्हाट्सऐप आपके खोए हुए फोन को ढूंढने में मदद नहीं करता है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्समोबाइल ऐपटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

भारतसंचार साथी ऐप में क्या है खासियत, जिसे हर फोन में डाउनलोड कराना चाहती है सरकार? जानें

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की