लाइव न्यूज़ :

WhatsApp के आने वाले इस नए फीचर से यूजर्स होंगे परेशान, जल्द आ रहा है अपडेट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 27, 2019 15:59 IST

फेसबुक ने इस बात की पुष्टि की है कि साल 2020 से व्हाट्सऐप में विज्ञापन नजर आने लगेंगे। नीदरलैंड में हुई एक Facebook मार्केट समिट में कंपनी ने खुलासा किया है कि शुरुआत में विज्ञापन यूजर्स को WhatsApp स्टोरी सेक्शन में दिखाए जाएंगे।

Open in App

इंस्टेट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर बार नए-नए फीचर्स जारी करता रहता है। नए फीचर्स से यूजर्स के अनुभव और भी बेहतर होते हैं और उनके चैटिंग को और इंस्ट्रेस्टिंग बनाता है। लेकिन व्हाट्सऐप का एक फीचर ऐसा आने वाला है जो आपको परेशान कर सकता है।

दरअसल फेसबुक ने इस बात की पुष्टि की है कि साल 2020 से व्हाट्सऐप में विज्ञापन नजर आने लगेंगे। नीदरलैंड में हुई एक Facebook मार्केट समिट में कंपनी ने खुलासा किया है कि शुरुआत में विज्ञापन यूजर्स को WhatsApp स्टोरी सेक्शन में दिखाए जाएंगे। इस हफ्ते कॉन्फ्रेंस अटेंड करने वाले ऑलिवर पॉनटेविले ने ट्वीट किया, 'व्हाट्सएप स्टेटस में नजर आने वाली स्टोरी में 2020 में विज्ञापन नजर आने लगेंगे।'

WABetaInfo ने भी पिछले साल Ads को लेकर कई ट्वीट भी किए थे। इस ट्वीट से सामने आया है कि कंपनी अपनी ऐप पर विज्ञापन दिखाएगी. बताया गया है कि शुरुआत में यह विज्ञापन iOS ऐप पर ही लागू किए जाएंगे, जिसके लिए टेस्टिंग शुरू कर दी गई है।

WABetaInfo ने इस बात की जानकारी दी थी कि व्हाट्सऐप बीटा वर्जन  2.18.305 पर स्टेटस में विज्ञापन नजर आ रहे हैं। हालांकि ये अब नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन भविष्य में विज्ञापन देखा जा सकता है। WhatsApp पर ये विज्ञापन फेसबुक के एडवर्टाइजमेंट सिस्टम के मुताबिक दिखेंगे। इसकी मदद से मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर बिजनेसमैन अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं।

whatsapp-status

व्हाट्सऐप स्टेटस में इस तरह दिखेंगे ऐड

जानकारी के मुताबिक WhatsApp के बारी कंटेंट की तरह विज्ञापन भी आपके स्मार्टफोन की पूरी स्क्रीन पर दिखाई देगा। वहीं, विज्ञापन की पूरी डिटेल पाने के लिए यूजर को 'Swipe Up' करना होगा।

इन यूजर्स को विज्ञापन से नहीं होना होगा परेशान

WhatsApp पर कुछ यूज़र्स ऐसे भी हैं, जो कभी स्टेटस का इस्तेमाल नहीं करते. तो ऐसे यूजर्स की चैटिंग एक्सपीरिएंस में कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि विज्ञापन सिर्फ वॉट्सऐप के स्टेटस में ही दिखाई देंगे।

टॅग्स :व्हाट्सऐपफेसबुकमोबाइल ऐपएंड्रॉयडएंड्रॉयड ऐप्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की