लाइव न्यूज़ :

WhatsApp Payment: व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस साल भारत में लॉन्च होगी पेमेंट सर्विस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 25, 2019 17:24 IST

दुनियाभर में सबसे ज्यादा पॉपलुर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित किया है। उम्मीद की जा रही है कि व्हाट्सऐप इस इवेंट में अपने Payment Service को लॉन्च करने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देWhatsApp पिछले साल 10 लाख यूजर के साथ टेस्टिंग शुरू की थी, इस महीने पूरी होने की उम्मीदकंपनी के ग्लोबल हेड ने कहा- फंड ट्रांसफर को मैसेज भेजने जितना आसान बनाना चाहते हैंभारत में WhatsApp इस्तेमाल करने वालों की संख्या करीब 40 करोड़ है

भारत में डिजिटल पेमेंट के बढ़ते क्रेज को देखते हुए WhatsApp जल्द ही अपनी पेमेंट सर्विस को पेश करने वाला है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा पॉपलुर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित किया है। उम्मीद की जा रही है कि व्हाट्सऐप इस इवेंट में अपने Payment Service को लॉन्च करने वाला है।

हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि WhatsApp के ग्लोबल हेड विल कैथकार्ट (Will Cathcart) इस हफ्ते भारत दौरे पर हैं। इंडिया में उनकी पहली विजिट है। इसी हफ्ते उन्होंने यह पद संभाला है। 

whatsapp-pement

खबरों की मानें तो वो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नॉलजी के आला अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

10 लाख यूजर्स पर हो रही टेस्टिंग

व्हाट्सऐप (WhatsApp) के वैश्विक मामलों के प्रमुख विल कैथकार्ट ने कहा है कि कंपनी इस साल भारत भर में अपनी भुगतान सेवाओं की शुरुआत कर सकती है। मैसेजिंग ऐप पिछले एक साल से करीब 10 लाख यूजर्स के साथ अपनी पेमेंट सर्विस की टेस्टिंग कर रही है। भारत में व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने वालों की संख्या करीब 40 करोड़ है।

काथकार्ट ने कहा कि कंपनी चाहती है कि उसके मंच से रुपये भेजना संदेश भेजने जितना ही आसान हो। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि अगर उनकी कंपनी ऐसा करने में कामयाब रहती है तो इससे वित्तीय समावेश को गति देने में मदद मिल सकती है।

whatsapp-payment-service

पेटीएम, गूगल पे जैसी सर्विस से होगी टक्कर

WhatsApp देश में भुगतान सेवा की शुरुआत करती है तो उसकी टक्कर पेटीएम (Paytm), फोनपे (PhonePay) और गूगल पे (Google Pay) जैसी कंपनियों से होगी। फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी अन्य बाजारों में भी अपनी भुगतान सेवा शुरू करने की संभावनाएं तलाश रही है। बता दें कि दुनियाभर में करीब डेढ़ अरब लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसमोबाइल ऐपपेमेंटगूगल पेपेटीएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

कारोबारअब फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर सिर्फ कटेंगे 99 रुपये, जानिए नए नियम के बारे में

भारतसंचार साथी ऐप में क्या है खासियत, जिसे हर फोन में डाउनलोड कराना चाहती है सरकार? जानें

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की