लाइव न्यूज़ :

जल्द ही व्हाट्सएप के जरिए भी कर सकेंगे लेनदेन, गूगल पे, फोन पे की तरह सर्विस लॉन्च करने की तैयारी

By रजनीश | Updated: May 6, 2020 10:58 IST

साल 2020 की शुरुआत में ही व्हाट्सएप के मालिकाना हक वाली कंपनी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि अगले छह महीनों में व्हाट्सएप पे कई सारे देशों में लाइव हो जाएगा जिसमें भारत भी शामिल है। 

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी व्हाट्सएप पे में बैंकों को जोड़ने का काम कर रही है। व्हाट्सएप पे इस महीने के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

व्हाट्सएप का इस्तेमाल अभी तक आप चैटिंग, वीडियो कॉलिंग के करते आ रहे हैं लेकिन जल्द ही आपको इसके जरिए आप लेनदेन भी कर सकेंगे। गूगल पे, फोन पे की तरह ही जल्द आपको व्हाट्सएप पे (whatsapp pay) देखने को मिल सकता है। इससे जुड़ी कई रिपोर्ट्स में लीक के मुताबिक कहा गया है कि जल्द ही व्हाट्सएप पे को लॉन्च किया जा सकता है। 

व्हाट्सएप पे इस महीने के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, व्हाट्सएप की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी व्हाट्सएप पे में बैंकों को जोड़ने का काम कर रही है। शुरुआत में यूजर्स के लिए व्हाट्सएप पे एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ उपलब्ध होगा। जल्द ही इसमें एसबीआई बैंक को भी जोड़ा जाएगा। 

साल 2020 की शुरुआत में ही व्हाट्सएप के मालिकाना हक वाली कंपनी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि अगले छह महीनों में व्हाट्सएप पे कई सारे देशों में लाइव हो जाएगा जिसमें भारत भी शामिल है। 

भारत में व्हाट्सएप पे को मंजूरी न मिलने की सबसे बड़ी वजह सिक्योरिटी है। कई साइबर विशेषज्ञ व्हाट्सएप पे की सिक्योरिटी लेकर चिंता जता चुके हैं। पिछले कुछ महीनों में व्हाट्सएप में कई सिक्योरिटी बग पाए गए हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐपऑनलाइन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारयूपीआई के नियमों में बदलाव, लेनदेन करने से पहले जान लें ये बड़ी बातें

भारतUPI Transaction Rules: UPI के जरिए पेमेंट के दौरान हो गए धोखाधड़ी का शिकार, तो अब मिलेगा मुआवजा, जानें कैसे

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की