लाइव न्यूज़ :

प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को लेकर हो रहे विवाद के बाद बैकफुट पर व्हाट्सऐप, अब किया ये बड़ा ऐलान

By अनुराग आनंद | Updated: January 16, 2021 10:26 IST

पिछले दिनों व्हाट्सएप द्वारा अपने ग्राहकों के डेटा को अपनी दूसरी कंपनी के साथ आसानी से साझा करने के लिए व्हाट्सऐप ने नए प्राइवेसी नियम बनाए थे। जिसको लेकर हो रहे विवाद के बाद जानें अब व्हाट्सएप ने क्या ऐलान किया है..

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सऐप ने कहा कि अभी यूजर्स से किसी भी तरह की प्राइवेसी अपडेट की शर्तों को स्वीकार करने के लिए नहीं कहा जाएगा। व्हाट्सऐप ने कहा कि हमलोग अपने यूजर्स के बीच फैले भ्रम को दूर करने का प्रयास करेंगे।

नई दिल्ली: अपनी नई गोपनीयता नीति पर यूजर्स की बढ़ती चिंताओं के बीच लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने शुक्रवार (15 जनवरी) को घोषणा की है कि उसने ऐप के प्राइवेसी अपडेट को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है। 

व्हाट्सऐप ने ऐसा करने के पीछे यह वजह बताया है कि इससे उनके यूजर्स को इस नए प्राइवेसी अपडेट के बारे में जानने और समझने का अधिक समय मिलेगा, जिसके बाद वह इस नए नियम को स्वीकार करने का बारे में आराम से फैसला ले सकेंगे। 

व्हाट्सऐप ने फिलहाल इस नए अपडेट को रोका-

यह जानना जरूरी है कि व्हाट्सऐप फिलहाल फेसबुक के मालिकाना हक वाली कंपनी है। व्हाट्सएप ने कहा कि फिलहाल इस नए प्राइवेसी अपडेट को रोकने का फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि उनका मानना है कि लोगों के बीच इस अपडेट को लेकर कई तरह के भ्रम फैलाए जा रहे हैं। कंपनी ने अपनी सफाई में कहा कि अभी यूजर्स से किसी भी तरह की प्राइवेसी अपडेट की शर्तों को स्वीकार करने के लिए नहीं कहा जाएगा। 

कंपनी ने साफ किया कि किसी भी यूजर्स के अकाउंट फिलहाल सस्पेंड नहीं होगा-

यही नहीं कंपनी ने साफ किया कि किसी भी यूजर्स का खाता 8 फरवरी को प्राइवेसी नियमों को नहीं स्वीकार करने पर सस्पेंड नहीं किया जाएगा। व्हाट्सऐप ने कहा कि हमलोग अपने यूजर्स के बीच फैले भ्रम को दूर करने का प्रयास करेंगे। पर गोपनीयता और सुरक्षा कैसे काम करती है। कंपनी ने नए अपडेट की प्रक्रिया को तीन माह के लिए आगे बढ़ा दिया है। साथ ही कहा कि हम 15 मई को नए बिजनेस विकल्पों को शुरू करने से पहले धीरे-धीरे लोगों के बीच जाकर अपनी नीति की समीक्षा करेंगे। 

जानें क्या है पूरा मामला

व्हाट्सएप ने हाल ही में अपने उपयोक्ताओं को सेवा की शर्तों और गोपनीयता की नीति के बारे में अपडेट देना शुरू किया था। व्हाट्सएप ने इसमें बताया था कि वह कैसे उपयोक्ताओं के डेटा का प्रसंस्करण करती है और उन्हें (डेटा को) फेसबुक के साथ किस तरह से साझा करती है।

अपडेट में यह भी कहा गया कि व्हाट्सएप की सेवाओं का उपयोग जारी रखने के लिये उपयोक्ताओं को 8 फरवरी, 2021 तक नई शर्तों और नीति से सहमत होना होगा। इसने इंटरनेट पर व्हाट्सएप के फेसबुक के साथ उपयोगकर्ताओं की जानकारियां साझा करने को लेकर बहस की शुरुआत कर दी। 

टॅग्स :व्हाट्सऐपफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की