लाइव न्यूज़ :

WhatsApp यूजर्स के लिए बुरी खबर! आज से इन फोन में नहीं चलेगा ऐप, जानें क्या है वजह

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 1, 2019 10:37 IST

स्टैटकाउंटर की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर में सिर्फ 0.24% लोग रही विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप आज हर किसी के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है।

Open in App

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) ने हाल ही में घोषणा की थी कि इस साल के आखिर तक विंडोज फोन पर यह ऐप काम करना बंद नहीं करेगा। लेकिन व्हाट्सएप यूजर्स के लिए अब बुरी खबर आ रही है। WhatsApp  ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि 31 दिसंबर 2019 के बाद विंडोज फोन में व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि ऐसा हो सकता है कि 1 जुलाई 2019 से विंडोज स्टोर (Windows Store) से व्हाट्सएप को हटा दिया जाए।

हाल ही में आई स्टैटकाउंटर की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर में सिर्फ 0.24% लोग रही विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप आज हर किसी के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है।

व्हाट्सएप के अपडेटेड एफएक्यू के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप फरवरी 2020 के बाद एंड्रॉयड (Android) और आईफोन (iPhone) के कुछ यूजर्स के लिए काम नहीं करेगा।

कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज FAQ पर साफ तौर पर लिखा है कि एंड्रॉयड वर्जन 2.3.7 और उससे पहले के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम नहीं करेगा। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि iOS 7 और उससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर चल रहे आईफोन (iPhone) पर भी 1 फरवरी 2020 के बाद WhatsApp नहीं चलेगा।

ब्लॉग में व्हाट्सऐप ने यह भी लिखा है कि 31 दिसंबर, 2019 के बाद विंडोज़ फोन में WhatsApp बंद कर दिया जाएगा। साथ ही कहा कि हो सकता है 1 जुलाई 2019 से Windows Store से WhatsApp को हटा दिया जाएगा। स्टैटकाउंटर की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में सिर्फ 0.24% लोग रही विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं।

कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट पर लिखा है कि जो यूजर्स इन ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो इस डेट के बाद व्हाट्सएप पर न ही नया अकाउंट बना पाएंगे और ना ही वेरिफिकेशन जैसी एक्टिविटी कर पाएंगे। इसके अलावा WhatsApp ने यह कहा कि यह घोषणा सिर्फ उन यूजर्स के लिए बुरी है जो 6 साल से ज्यादा पुराना स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं।

कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि मौजूदा समय में WhatsApp एंड्रॉयड के 4.0.3 वर्जन के बाद के सारे ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। iPhone में ये iOS 8 के बाद के सारे वर्जन के लिए उपलब्ध है और KaiOS 2.5.1 के बाद के OS पर जिसमें JioPhone और JioPhone 2 शामिल है। एक्टिव प्लैटफॉर्म ना होने की वजह से Windows में व्हाट्सऐप कभी भी काम करना बंद कर सकता है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसआइफोनमोबाइल ऐपविंडोज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की