लाइव न्यूज़ :

WhatsApp में अब आपके चेहरे और उंगली से ओपन होगी चैट, इस तरह करें अपडेट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 11, 2019 16:37 IST

WhatsApp जल्द ही अपने इस नए फीचर को रोलआउट कर देगा। हाल ही में कंपनी ने इसमें iOS के लिए लेटेस्ट ऑथेंटिकेशन फीचर (Unlock) को पेश किया है। हाल ही में कंपनी ने फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक फीचर को ऐप स्टोर में iOS 2.19.21 अपडेट जारी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देWhatsApp ने इसमें iOS के लिए लेटेस्ट ऑथेंटिकेशन फीचर (Unlock) को पेश किया हैकंपनी ने फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक फीचर को ऐप स्टोर में iOS 2.19.21 अपडेट जारी कर दिया हैव्हाट्सऐप में फेस आईडी और टच आईडी को भी इंटीग्रेट किया गया है

पॉपुलर मैसेजिंग सर्विस WhatsApp अपने यूजर्स को लुभाने के लिए ऐप में लगातार नए-नए फीचर्स को शामिल कर रही है। अब एक और नए फीचर के साथ व्हाट्सऐप आने वाला है। WhatsApp जल्द ही अपने इस नए फीचर को रोलआउट कर देगा। हाल ही में कंपनी ने इसमें iOS के लिए लेटेस्ट ऑथेंटिकेशन फीचर (Unlock) को पेश किया है। हाल ही में कंपनी ने फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक फीचर को ऐप स्टोर में iOS 2.19.21 अपडेट जारी कर दिया है।

इस अपडेट के बाद यूजर्स की चैट और सिक्योर हो जाएगी। बता दें कि इस फीचर को बीटा वर्जन के लिए पेश किया गया था, जिसे अब ऐप स्टोर में उपलब्ध करा दिया गया है।

WhatsApp में आया फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन

इस ऑथेंटिंकेशन के जरिए यूजर्स व्हाट्सऐप को लॉक कर सकेंगे। ऐप को लॉक करने के लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप को इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं होगी। इस फीचर से यह फायदा होगा कि WhatsApp आपके फिंगरप्रिंट से ही ओपेन हो जाएगा।

whatsapp-fingerprint

WABetaInfo की ओर से ट्वीट किया गया है कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए iPhone यूजर्स को App Store से 2.19.21 वर्जन को अपडेट करना होगा। इसके अलावा, व्हाट्सऐप में फेस आईडी और टच आईडी को भी इंटीग्रेट किया गया है। WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग्स में जल्द ही Require TouchID नाम का नया ऑप्शन मिलेगा।

Screen Lock फीचर इस तरह करेगा काम

बता दें कि फिलहाल इस नए फीचर को iPhone X या इससे लेटेस्ट फोन जैसे iPhoneX, iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR में उपलब्ध कराया गया है। वहीं अगर आपके पास आईफोन का पुराना डिवाइस है तो आपको Touch ID  या पासकोड का ऑप्शन मिलेगा। यह फीचर iOS 8 और इससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करेगा।

whatsapp

जब आप अपने फोन में Face ID या Touch ID को एनेबल कर लेंगे तो जब भी आप WhatsApp खोलेंगे, आपसे अपने फिंगरप्रिंट या फेस को ऑथेंटिकेट करने को कहा जाएगा। अगर आपका फोन फेस या फिंगरप्रिंट पहचानने में नाकाम रहते हैं तो आपसे 6 अंक का iPhone Passcode डालने के लिए कहा जाएगा।

टॅग्स :व्हाट्सऐपआइफोनआईओएसमोबाइल ऐपऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की