लाइव न्यूज़ :

WhatsApp Status में आया यह बड़ा बदलाव, रैंकिंग के आधार पर दिखेंगी स्टोरिज

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 19, 2019 14:32 IST

WaBetaInfo की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, व्हाट्सऐप स्टेटस की रैकिंग ऑर्डर ऑटोमैटिकली उस आधार पर होगी जिनसे आपकी सबसे ज्यादा बात होती है। कंपनी के नए फीचर का नाम Ranking है।

Open in App
ठळक मुद्देएक और नए फीचर के साथ व्हाट्सऐप जल्द आने वाला हैWhatsApp के नए फीचर का नाम Ranking हैव्हाट्सऐप स्टेटस की रैकिंग ऑर्डर ऑटोमैटिकली उस आधार पर होगी

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पेश कर रहा है। अब एक और नए फीचर के साथ व्हाट्सऐप जल्द आने वाला है। कंपनी के नए फीचर का नाम Ranking है। इस फीचर की मदद से आपके व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट के स्टेट्स ऑटोमेटिकली रैंक ऑर्डर में दिखेगा। WaBetaInfo की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, व्हाट्सऐप स्टेटस की रैकिंग ऑर्डर ऑटोमैटिकली उस आधार पर होगी जिनसे आपकी सबसे ज्यादा बात होती है।

इन कॉन्टैक्ट्स की रैंकिंग को समझने के लिए WaBetaInfo ने कुछ ऐसे उदाहरण दिए है, जिससे यह समझा जा सकता है कि ये फीचर कैसे काम करेगा।

1- यूजर एक दिन में किसी से कितना ज्यादा चैट करते हैं इसके आधार पर रैंकिंग के तीन कैटेगरी होगी।  जिन्हें आप सिर्फ मैसेज भेजते हैं और रिसीव करते हैं उन्हें Normal Ranking दी जाएगी। वहीं जिन्हें आप सबसे ज्यादा फोटोज या वीडियो भेजते हैं, और रिसीव करते हैं उन्हें Good ranking में रखा जाएगा। वहीं, आप जिनके मैसेज इग्नोर करते हैं उन्हें Bad ranking मिलेगी।

2- अगर व्हाट्सऐप के जरिए आप किसी को कॉल करते हैं तो उस शख्स की रैंकिंग बढ़ जाएगी।

3- यूजर ग्रुप में किसी खास कॉन्टैक्ट के मैसेज का रिप्लाई करता है या ज्यादा मेंशन करता है तो अच्छी रैकिंग में आएगा।

4- इतना ही नहीं, यूजर्स के किसी कॉन्टैक्ट के स्टेटस को देखने या फिर इग्नोर करने से भी रैंकिंग तय की जाएगी।

अभी ऐसा दिखाई देता है स्टेटस

WaBetaInfo पर शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट में इस नए फीचर को उदाहरण के तौर पर कुछ इस तरह समझाया गया है। पहली फोटो में 2 मिनट पहले लगाया गया WBI का स्टेटेस ऊपर दिखाई दे रहा है। वहीं, 22 घंटे पहले लगाया गया Test का स्टेटस नीचे दिखाई दे रहा है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसऐपमोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की