लाइव न्यूज़ :

WhatsApp पर अब सीधा देख सकेंगे Sharechat वीडियो, जल्द आने वाला है नया फीचर

By प्रिया कुमारी | Updated: August 8, 2020 10:34 IST

मेसेजिंग ऐप Whatsapp जल्द ही नया फीचर लेकर आ रहा है, जिसमें अब शेयरचैट का डायरेक्ट वीडियो देख पाएंगे। कंपनी इस नए फीचर पर काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे WhatsApp का नया फिचर आने वाला है, अब WhatsApp पर सीधा Sharechat विडियो देख सकेंगे चाइनीज ऐप बैन होने के बाद से इसके यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है।

दुनिया का सबसे फेमस मेसेजिंग ऐप Whatsapp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए-नए फीचर्स लाता रहता है। इसके बाद कंपनी एक और नए फीचर पर काम कर रही है। इस नए फीचर के जरिए Sharechat विडियो सीधे वॉट्सऐप पर ही चलाई जा सकेंगी।फिलहाल वॉट्सऐप पर पिक्चर-इन-पिक्चर मोड के जरिए यूट्यूब और फेसबुक की विडियो देखी जा सकती हैं। 

बता दें कि Sharechat भारत का एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, और चाइनीज ऐप बैन होने के बाद से इसके यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। यहां नजर आया नया फीचर वॉट्सऐप के इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'शेयरचैट विडियो सर्विस का सपॉर्ट लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा वर्जन में दिया जाने लगा है। इसके जरिए शेयरचैट विडियो को वॉट्सऐप में ही प्ले किया जा सकेगा।'

अगर कोई कॉन्टैक्ट आपको ShareChat का विडियो भेजता है तो विडियो प्ले करने के लिए आपको शेयरचैट के ऐप या वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विडियो के प्ले आइकॉन पर क्लिक करते ही यह वॉट्सऐप के पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में शुरू हो जाएगी। यह फीचर ऐंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए रहेगा।

शेयरचैट के देशभर में इसके 6 करोड़ से ज्यादा मंथली ऐक्टिव यूजर्स हैं। इस ऐप की खास बात है कि यह ऐप हिंदी, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तेलुगु, तमिल, बंगाली, ओडिया, कन्नड़, असमिया, हरियाणवी, राजस्थानी, भोजपुरी और उर्दू समेत 15 भाषाएं सपॉर्ट करता है। बेंगलुरु स्थित ShareChat ने पिछले महीने बताया था कि इसके शॉर्ट विडियो प्लेटफॉर्म Moj ने एक हफ्ते के भीतर ही प्ले स्टोर पर 50 लाख डाउनलोड्स पार किए हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐपऐपस्टोरऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की