लाइव न्यूज़ :

WhatsApp Update: व्हाट्सएप ने जारी किया कमाल का नए फीचर्स जिसे हर किसी को जरूर जानना चाहिए, जानें अपडेट के बारे में और सेट करने का तरीका

By आजाद खान | Updated: June 18, 2022 14:10 IST

WhatsApp Update: व्हाट्सएप ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि यह ऑप्शन एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए जारी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने एक नया अपडेट लेकर आया है। इस अपडेट के अनुसार, अब यूजर्स किसी से भी अपनी प्राइवेसी को छुपा सकता है। इस अपडेट के अनुसार, अब यूजर्स किसी से भी अपनी प्राइवेसी को छुपा सकता है।

WhatsApp Update: व्हाट्सएप दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग एप जिसके जरिए लोग एक दूसरे से संपर्क साध पाते है। ऐसे में व्हाट्सएप एक नया अपडेट लेकर आया है जिससे यूजर्स को इस एप को इस्तेमाल करने में काफी सहुलियत और फायदा होने वाला है। व्हाट्सएप के इस नए अपडेट में आप अपनी डीपी, लास्ट सीन के साथ अपने अबाउट के ऑप्शन को भी छुपा सकते है। यह फीचर काफी कमाल का है क्योंकि ऐसे बहुत से लोग है जो अपने डीपी (DP), लास्ट सीन ( Last Seen ) और अबाउट (About) को हाइड करके रखना चाहते है, लेकिन पहले यह सुविधा नहीं थी जो इस अपडेट के बाद अब उपल्बध है। 

क्या है यह नया अपडेट

दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि उसने नए अपडेट में डीपी, लास्ट सीन और अबाउट को हाइड करने की सुविधा दी है। इस पर व्हाट्सएप ने कहा कि इससे पहले व्हाट्सएप पर प्राइवेसी के लिए तीन ऑप्शन Everyone, My Contacts और Nobody आते थे, लेकिन इस अपडेट के बाद अब एक नया ऑप्शन My Contact Except को जोड़ा गया है। इस नए ऑप्शन My Contact Except के जरिए आप जिसे चाहेंगे उसे ही केवल सेलेक्ट करके अपनी डीपी, लास्ट सीन और अबाउट को देखा सकते है। इसके जरिए आप किसी से भी अपना डीपी, लास्ट सीन और अबाउट को हाइड कर सकते है। 

कंपनी ने यह ऑप्शन एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। आपको बता दें कि यह फीटर की टेस्टिंग पिछले ही साल की गई थी जिसे अब आम यूजर्स के लिए उपल्बध करा दी गई है। 

ऐसे ऑन करें यह फीचर्स 

व्हाट्सएप के इस नए फीचर्स को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको अपना व्हाट्सएप खोल कर More Option वाले ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद आपको Setting का ऑप्शन मिलेगा जिसे क्लिक कर आपको Account में जाना होगा। इसके बाद अब आप Privacy वाले ऑप्शन में जाएं और अपने हिसाब से अपना ऑप्शन का चयन करें। ये तरीका एंड्रॉयड यूजर के लिए था। 

अगर आप एक iOS यूजर हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले Setting में जाना होगा और उसके बाद फिर आपको Account में जाकर Privacy को क्लिक करना होगा। इसके बाद आप अपने हिसाब से अपने ऑप्शन का चयन कर लें।  

टॅग्स :टेक्नोव्हाट्सऐपएंड्रॉयडआईओएसऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की