लाइव न्यूज़ :

WhatsApp Tricks: व्हाट्सऐप में गलती से चैट मैसेज हो गया डिलीट, तो इन 5 आसान स्टेप्स से करें रिकवर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 24, 2019 17:35 IST

WhatsApp Tricks in Hindi: गलती से सारी चैट डिलीट हो जाने पर हम परेशान हो जाते हैं और सोचते हैं कि वो रिकवर कैसे करें। हम गलती से डिलीट हुई 7 दिन से पुरानी चैट हिस्ट्री में दोबारा पाने का तरीका बता रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदोस्तों को मैसेज भेजने, फोटोज आदि शेयर करने के लिए WhatsApp को काफी पसंद किया जाता है

WhatsApp Tricks in Hindi: मौजूदा समय में लगभग हर स्मार्टफोन यूजर व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करता है। दोस्तों को मैसेज भेजने, फोटोज आदि शेयर करने के लिए काफी पसंद किया जाता है। लेकिन कई बार गलती से आपके व्हाट्सऐप से आपका मैसेज डिलीट हो जाता है।

गलती से सारी चैट डिलीट हो जाने पर हम परेशान हो जाते हैं और सोचते हैं कि वो रिकवर कैसे करें। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है। मोबाइल खासतौर पर टच स्क्रीन स्मार्टफोन में ये प्रॉब्लम हम सभी के साथ होती है।

हम आपको इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन देने वाले हैं। यहां हम गलती से डिलीट हुई 7 दिन से पुरानी चैट हिस्ट्री में दोबारा पाने का तरीका बता रहे हैं।

WhatsApp से डिलीट मैसेज रिकवर कैसे करें?

1- अगर आप 7 दिन पुराने मैसेज को रिकवर करना चाहते हैं तो अपने फोन में WhatsApp को अनइंस्टॉल कर दें और दोबारा इंस्टॉल करें।

2- इंस्टॉल करने के बाद अपना फोन नंबर डालकर वेरिफाई करें। अब आपके सामने रिस्टोर (Restore) का ऑप्शन आ जाएगा।

3- अब अगर आप 7 दिन से पुराने WhatsApp delete message recover करना चाहते है नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें...

* सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन के फाइल मैनेजर में जाएं और इंटरनल मेमोरी में जाकर व्हाट्सऐप फोल्डर को ओपन करें।

* WhatsApp Floder को ओपन करने के बाद Database Folder में जाएं।

* अब आपको All Message की Data File मिल जाएगी। अब आपको जो मैसेज रिकवर करना है, उसको रिनेम (Rename) करके Name में लास्ट बैकअप एड कर दें।

* फाइल को सेव करने के बाद अपने फोन की सेटिंग (Setting) में जाएं और ऐप्लिकेशन मैनेजर में जाकर व्हाट्सऐप का क्लियर डेटा (Clear Data) कर दें।

* क्लियर डेटा करने के बाद व्हाट्सऐप को ओपन करें और अपना फोन नंबर डालकर वेरिफाई करे, अब आपके सामने वापस रिस्टोर का ऑप्शन आएगा। उस पर क्लिक करने के बाद आपके पुराने मैसेज रिकवर हो जाएंगे।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सएंड्रॉयडऐपमोबाइल ऐपस्मार्टफोनटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की