लाइव न्यूज़ :

WhatsApp: साल 2018 में आए इन टॉप 5 फीचर्स को यूजर्स ने किया सबसे ज्यादा पसंद

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 30, 2018 13:01 IST

साल 2018 में WhatsApp ने कई नए फीचर्स को रोलआउट किया है। चूंकि ये साल अपने अंतिम पड़ाव पर है तो एक नजर डालते हैं उन बड़े फीचर्स पर जो व्हाट्सऐप में इस साल दिए गए। तो आइए जानते हैं साल 2018 में व्हाट्सऐप पर आए कुछ खास फीचर्स के बारे में।

Open in App

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp हम सभी के जिदंगी का खास हिस्सा बन गया है। व्हाट्सऐप को बेहतर बनाने और यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कई नए फीचर्स जारी करती रही है। साल 2018 में कंपनी ने कई नए फीचर्स को रोलआउट किया है। चूंकि ये साल अपने अंतिम पड़ाव पर है तो एक नजर डालते हैं उन बड़े फीचर्स पर जो व्हाट्सऐप में इस साल दिए गए। तो आइए जानते हैं साल 2018 में व्हाट्सऐप पर आए कुछ खास फीचर्स के बारे में।

व्हाट्सऐप स्टिकर

Related image

WhatsApp ने इस साल अपने ऐप में स्टिकर जारी किया है। इस फीचर को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि स्टिकर फेसबुक मैसेंजर पर पहले से मौजूद था। जिसके बाद 2018 के अक्टूबर में व्हाट्सऐप पर भी इसे लॉन्च कर दिया गया।

व्हाट्सऐप ग्रुप कॉलिंग

whatsapp-video-calling-feature

लंबे समय के इंतजार के बाद इस साल WhatsApp ने अपने ऐप में ग्रुप कॉलिंग फीचर को शामिल किया है। इस फीचर को साल 2018 के अगस्त में जारी किया गया। इस फीचर की मदद से ऐप के जरिए एक से ज्यादा लोगों के साथ ग्रुप कॉलिंग की जा सकती है। फिलहाल इसमें केवल चार लोगों का ही सपोर्ट दिया गया है।

व्हाट्सऐप पेमेंट फीचर

व्हाट्सऐप का यह फीचर काफी चर्चा में रहा। WhatsApp के पेमेंट फीचर को इस साल के खास फीचर्स में एक कहा जा सकता है। इस फीचर को लेकर व्हाट्सऐप काफी चर्चा में रहा। पेमेंट फीचर को लेकर विवाद भी हुआ। पेमेंट फीचर की घोषणा इस साल फरवरी में की गई और ये अभी कई कारणों से ट्रायल में ही है।

डिसमिस ऐज एडमिन

व्हाट्सऐप ने इस साल अप्रैल में डिसमिस ऐज एडमिन का फीचर जारी किया था। इस फीचर की मदद से व्हाट्सऐप ग्रुप का एक एडमिन दूसरे ग्रुप एडमिन को एडमिन से हटा सकता है। पहले ऐसा करने के लिए ग्रुप एडमिन को दूसरे एडमिन को ग्रुप से हटाना पड़ता था और फिर ऐड करना पड़ता था। हालांकि नए फीचर के बाद से दूसरे एडमिन सीधे डिमोट किया जा सकता है।

व्हाट्सऐप PiP मोड

whatsapp-pip-mode

व्हाट्सऐप का PIP मोड फीचर कंपनी की ओर से हाल ही में लॉन्च किया गया है। PiP या पिक्चर-इन-पिक्चर मोड एक मल्टी विंडो मोड है इसके जरिए एक छोटे विंडो में यूजर्स वीडियो प्ले कर सकते हैं। वीडियो देखने के लिए यूजर को अब दूसरे ऐप में जाने की जरूरत नहीं होगी। ये फीचर एंड्रॉयड और ios दोनों के लिए जारी कर दिया गया है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसमोबाइलमोबाइल ऐपस्मार्टफोनईयर एंडर 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की