लाइव न्यूज़ :

iOS और Android Beta पर Whatsapp ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर लीक, इस तरह करेगा काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 22, 2018 15:49 IST

iOS बिल्ड 2.18.52 और एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.145 + पर व्हॉट्सऐप ग्रुप कॉल फीचर आ चुका है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 मई: पॉपुलर मैसेजिंग ऐप Whatsapp में कुछ दिनों पहले ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर आने की खबर आई थी। इस फीचर का यूजर्स को काफी दिन से इंतजार भी था। ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर की खबरें काफी पहले से आ रही है। लेकिन अब इस फीचर की बीटा टेस्टिंग लाइव हो चुकी है।

बता दें कि iOS बिल्ड 2.18.52 और एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.145 + पर व्हॉट्सऐप ग्रुप कॉल फीचर आ चुका है। हालांकि इस फीचर का इस्तेमाल चुनिंदा यूजर्स ही कर पा रहे हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सभी यूजर्स को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। WABeta Info की रिपोर्ट के मुताबिक व्हॉट्सएप ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर फिल्हाल कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें: फेस अनलॉक फीचर से लैस Samsung ने लॉन्च किए Galaxy J6 और Galaxy J8, मिल रहा कैशबैक ऑफर

जानें आपके व्हाट्सऐप में यह फीचर आया या नहीं

व्हॉट्सऐप ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर आपके ऐप में आया है या नहीं इसके लिए आपको एक कॉल करना होगा। कॉलिंग करते समय आपको यह देखना होगा कि ‘एड पार्टिसिपेंट’ का बटन आपके स्क्रीन पर नजर आ रहा है या नहीं। अगर ऑप्शन आपके फोन पर दिखें तो आप दूसरे यूजर्स को इस ग्रुप वीडियो कॉल में शामिल कर सकते हैं। वहीं, अगर आपको यह ऑप्शन नहीं दिख रहा तो समझ लें कि आपको ये फीचर अभी नहीं मिला है।

इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, यहां से खरीदने पर मिलेगा 3,000 रुपये का कैशबैक

ग्रुप कॉलिंग फीचर में यह होगा खास

खबरों के मुताबिक, व्हॉट्सऐप ग्रुप वीडियो कॉलिंग की मदद से आप एक बार में 4 यूजर्स को जोड़ सकेंगे। ये फीचर्स कुछ हद तक स्काइप की तरह होगा। इस फीचर के बारे में फेसबुक एफ 8 डेवलपर्स कॉंफ्रेंस के दौरान बताया गया था। हालांकि अब ये देखना है कि कंपनी दूसरे यूजर्स के लिए इस फीचर को कब पेश करेगी।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की