लाइव न्यूज़ :

WhatsApp पर आया कॉल वेटिंग फीचर, इस तरह करेगा काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 7, 2019 16:54 IST

WhatsApp पर कॉल वेटिंग फीचर के आने के बाद व्हाट्सऐप कॉलिंग के दौरान अगर कोई दूसरी कॉल आती है, तो आपको कॉल वेटिंग का नोटिफिकेशन मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे WhatsApp पर कॉल वेटिंग फीचर अब यह एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी रिलीज कर दिया गया हैयह बिल्कुल टेलिकॉम सर्विस के कॉल वेटिंग फीचर की तरह ही काम करता है

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए हर रोज कोई न कोई अपडेट जारी करता रहता है। इसी के तहत व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए कॉल वेटिंग फीचर जारी कर दिया है। इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सऐप कॉलिंग के दौरान अगर कोई दूसरी कॉल आती है, तो आपको कॉल वेटिंग का नोटिफिकेशन मिलेगा।

वहीं, कॉल करने वाले व्यक्ति को भी यूजर के बिजी होने की जानकारी पहुंच जाएगी। कंपनी लंबे समय से व्हाट्सऐप के लिए डार्क मोड फीचर की टेस्टिंग चल रही है। यूजर्स को उम्मीद है कि जल्द ही इस फीचर को भी रोल आउट किया जाएगा।

नए अपडेट में मिलेगा फीचर

व्हाट्सऐप का कॉल वेटिंग फीचर शुरुआत में iOS के लिए जारी किया गया था और अब यह एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी रिलीज कर दिया गया है। यह बिल्कुल टेलिकॉम सर्विस के कॉल वेटिंग फीचर की तरह ही काम करता है।

इस फीचर को पाने के लिए यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर से व्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन को अपडेट करना पड़ेगा।

ये फीचर्स भी हुए शामिल

कॉल वेटिंग फीचर के अलावा व्हाट्सऐप ने यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए इसमें भी कुछ अपडेट किए हैं। नई प्राइवेसी सेटिंग्स के तहत यूजर अब यह तय कर सकेंगे कि उन्हें ग्रुप में कौन ऐड करेगा और कौन नहीं।

शुरुआत में इसे कुछ ही यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया था, लेकिन अब यह सभी यूजर्स को मिलने लगा है। इसके साथ ही व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने उस समस्या को भी फिक्स कर दिया है जिसके कारण कुछ स्मार्टफोन्स की बैटरी जल्दी खत्म हो रही थी।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसमोबाइल ऐपऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की