लाइव न्यूज़ :

Whatsapp दुनिया भर में हुआ ठप, 1.5 अरब यूजर्स को हुई परेशानी, ट्वीटरबाजों ने खूब लिए मजे

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 23, 2019 12:47 IST

डिजिटल सर्विसेज की रुकावट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, दुनिया भर में एंड्रॉयड और iOS दोनों ही यूजर्स को इस दिक्कत का सामना करना पड़ा। खबरों के मुताबिक, 1.5 अरब यूजर्स में से ज्यादातर मेसेजिंग ऐप में लॉगिन नहीं कर पा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देWhatsApp मंगलवार देर रात को करीब 15 मिनट तक बंद रहा1.5 अरब यूजर्स में से ज्यादातर मेसेजिंग ऐप में लॉगिन नहीं कर पा रहे थे।करीब 59 प्रतिशत लोगों को कनेक्शन संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ा

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp मंगलवार देर रात को भारत समेत दुनिया भर में अचानक काम करना बंद कर दिया। करीब 15 मिनट तक ऐप पर ये समस्या बनी रही, जिससे दुनिया भर के लोगों को मैसेज भेजने और मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। दुनिया भर के व्हाट्सऐप यूजर्स ऐप में लॉगइन नहीं कर पा रहे थे। इसके चलते यूजर्स को न तो मैसेज रिसीव हो रहे थे और न ही वे कोई मैसेज भेज पा रहे थे। 

डिजिटल सर्विसेज की रुकावट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, दुनिया भर में एंड्रॉयड और iOS दोनों ही यूजर्स को इस दिक्कत का सामना करना पड़ा। खबरों के मुताबिक, 1.5 अरब यूजर्स में से ज्यादातर मेसेजिंग ऐप में लॉगिन नहीं कर पा रहे थे। व्हाट्सऐप के क्रैश होने का कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है। कंपनी ने अभी तक इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी है।

whatsapp-crash

59 प्रतिशत यूजर्स को आई कनेक्शन की दिक्कत

भारत समेत अमेरिका, यूरोप और दुनिया भर के यूजर्स ने WhatsApp डाउन होने की शिकायत की। प्रभावित यूजर्स में से करीब 59 प्रतिशत लोगों को कनेक्शन संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, 22 प्रतिशत WhatsApp यूजर्स को मैसेज रिसीव करने में दिक्कत हुई। हालांकि, यह दिक्कत सभी यूजर्स को नहीं आई है।

पिछले साल भी WhatsApp दुनिया भर में हुआ था ठप

बता दें कि पिछले साल नवंबर 2018 में WhatsApp दुनिया भर के यूजर्स के लिए डाउन हुआ था। व्हाट्सऐप डाउन होने का मामला उस बड़े कदम के ठीक एक दिन बाद आया है, जिसमें मैसेजिंग ऐप ने दुनिया भर के यूजर्स के लिए कोई भी मैसेज फॉरवर्ड करने की लिमिट 5 कर दी है। भारत में इस लिमिट को छह महीने पहले लागू किया गया था, अब इसे दुनिया भर के यूजर्स पर लागू कर दिया गया है।

whatsapp

लोगों ने WhatsApp डाउन होने से जुड़े मामले की शिकायत ट्विटर पर कुछ इस तरह से की है। वहीं, ट्विटरबाजों ने इसकी अलग-अलग तरह से चुटकी भी ली है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयडआईओएसऐपट्विटरमोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की