लाइव न्यूज़ :

इंतजार खत्म! व्हाट्सऐप पर जल्द आ रहा है डार्क मोड फीचर, इन यूजर्स को मिलेगा पहले अपडेट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 15, 2019 11:19 IST

व्हाट्सऐप पर आने वाले अपडेट पर नजर रखने वाले WABetaInfo की ओर से शेयर की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर जल्द ही चैटिंग ऐप पर आने वाला है। WABetaInfo ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें व्हाट्सऐप डार्क मोड फीचर नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआईओएस 13 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले आईफोन यूजर्स ही इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगेव्हाट्सऐप डार्क मोड में आइकॉन्स नीले और ग्रे रंग स्कीम के साथ दिए गए हैं

इंस्टेंट मैसेंजिग ऐप व्हाट्सऐप(WhatsApp) के यूजर्स को लंबे समय से डार्क मोड फीचर का इंतजार है। कंपनी पिछले काफी दिनों से इस फीचर पर काम कर रही है। हालांकि अभी तक इस फीचर के लॉन्च होने की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

वहीं, व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर आने वाले अपडेट पर नजर रखने वाले WABetaInfo की ओर से शेयर की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर जल्द ही चैटिंग ऐप पर आने वाला है और सबसे पहले आईओएस डिवाइस पर जारी किया जाएगा।

WABetaInfo ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक आईफोन पर व्हाट्सऐप डार्क मोड फीचर नजर आ रहा है। पोस्ट किए गए आईफोन (iPhone) में व्हाट्सऐप पूरी तरह से ब्लैक नजर आ रहा है, वहीं टेक्स्ट वाइट कलर का दिख रहा है। भले ही यह फोटो आईफोन की हो लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी ऐसे ही इंटरफेस पर काम कर रही है।

iOS 13 यूजर्स को मिलेगा पहला अपडेट

WABetaInfo का कहना है कि आईओएस 13 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले आईफोन यूजर्स ही इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे। व्हाट्सऐप डार्क मोड में आइकॉन्स नीले और ग्रे रंग स्कीम के साथ दिए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फीचर के जारी किए जाने की कोई जानकारी नही दी गई है लेकिन ऐप में जल्द ही अपडेट आ सकता है।

अपडेट में मिलेंगे नए आइकॉन्स

व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने कुछ बीटा अपडेट्स ऐप के एंड्रॉयड वर्जन के लिए भी रोलआउट किए हैं। इस अपडेट्स के जल्द ही स्टेबल वर्जन में भी आने की उम्मीद की जा रही है। नए अपडेट में कैमरा, चैट्स और व्हाट्सऐप स्टेट्स के लिए नए आइकॉन दिए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी कुछ नए इमोजी भी रोलआउट करने वाली है जो बीटा वर्जन में देखने को मिले हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐपआईओएसएंड्रॉयड ऐप्समोबाइल ऐपसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की