लाइव न्यूज़ :

इस तरीके से आपका WhatsApp अकाउंट हो रहा है हैक, बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 10, 2018 11:13 IST

मीडिया में आई खबर के मुताबिक इजराइल सरकार इजराइल नेशनल साइबर सिक्योरियी अथॉरिटी की ओर से एक अलर्ट जारी किया है। इसमें नए तरीके से WhatsApp अकाउंट हैक होने की बात कही गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल नेशनल साइबर सिक्योरियी अथॉरिटी ने व्हाट्सऐप को लेकर जारी किया अलर्टनया हैकिंग सिस्टम मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर का इस्तेमाल करता हैहैकर्स उन्हीं यूजर्स को टारगेट कर रहा है जो वॉयसमेल इस्तेमाल करते है

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर: पॉपुलर सोशल मीडिया फेसबुक पर 5 करोड़ यूजर्स के अकाउंट हैक होने के बाद मैसेजिंग ऐप Whatsapp पर भी इसका खतरा मंडरा रहा है। काफी दिनों से व्हाट्सऐप अपने ऐप पर फेक न्यूज को लेकर आलोचनाएं झेल रहा है। इससे जुझने के लिए कंपनी ने नए फीचर जारी किए है। इसी बीच व्हाट्सऐप की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया में आई खबर के मुताबिक इजराइल सरकार इजराइल नेशनल साइबर सिक्योरियी अथॉरिटी की ओर से एक अलर्ट जारी किया है। इसमें नए तरीके से WhatsApp अकाउंट हैक होने की बात कही गई है।

ZDNet की रिपोर्ट के मुताबिक, नया हैकिंग सिस्टम मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर का इस्तेमाल करता है। लेकिन रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हैकर्स उन्हीं यूजर्स को टारगेट कर रहा है जो वॉयसमेल इस्तेमाल करते है। रिपोर्ट में लोगों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि जिन लोगों के पासवर्ड 1234 या 0000 हैं, वे अपना पासवर्ड तुरंत बदल लें। ऐसे यूजर्स का व्हाट्सऐप अकाउंट हैकर्स द्वारा हैक किया जाता है।

बता दें कि Voicemail का इस्तेमाल यूजर्स ऑडियो मैसेज भेजने के लिए किया जाता है। इसके लिए एक पासवर्ड की जरूरत होती है। हालांकि भारत में वॉयसमेल का इस्तेमाल करने वाले काफी कम यूजर है। इसलिए भारतीय व्हाट्सएप यूजर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

ऐसे होता है Whatsapp हैक

हैकर WhatsApp इंस्टॉल करके अकाउंट बनाने के लिए यूजर के फोन नंबर से वेरिफाई करता है। ऐसे में वेरिफिकेशन कोड यूजर के फोन पर जाता है। लेकिन हैकर्स ये दावा करते हैं कि अगर यूजर के पास फोन मौजूद नहीं है तो वेरिफिकेशन मैसेज को रोका जा सकता है। यूजर का व्हाट्सऐप अकाउंट वेरिफिकेशन फेल होने पर आपके पास वॉयस वेरिफेकेशन के लिए कॉल का ऑप्शन होता है। इस प्रोसेस में Whatsapp सर्विस की तरफ से यूजर को कॉल जाती है और यहां यूजर को वन टाइम पासवर्ड सुनाई देता है।

जानकारी के मुताबिक हैकर ये प्रोसेस तभी पूरी करता है, जब यूजर फोन से दूर हो या सो रहा हो। ऐसे में यूजर फोन नहीं देखता और Whatsapp का भेजा गया वेरिफिकेशन कॉल हैकर के वॉयसमेल में चला जाता है। अब हैकर को सिर्फ उस यूजर का अकाउंट पिन बताना होता है जो डिफॉल्ट होता है। यहां से OTP रिकवर करके टार्गेट का Whatsapp अकाउंट हैक किया जा सकता है।

इजराइली अथॉरिटी के मुताबिक हाल के दिनों में इस तरह की हैकिंग काफी बढ़ी हैं। इसके अलावा आसानी से हो रही हैकिंग को लेकर इजराइल की एजेंसी अलर्ट जारी किया है और कहा है कि मोबाइल के Voicemail के पासवर्ड को कठीन रखें ताकि उसे आसानी से हैक ना किया जा सके।

यह है तरीका बचने का

कंपनी के मुताबिक इस बग को जल्द ही फिक्स कर लिया जाएगा। लेकिन आप भी अपने वॉयसमेल का पासवर्ड बदलकर इस हैकिंग से बच सकते हैं। हालांकि इस तरीके से केवल Whatsapp ही नहीं, बल्कि दूसरे सोशल मीडिया ऐप भी हैक हो सकते हैं। यहां तक कि गूगल, ट्विटर, फेसबुक और जीमेल को भी हैक किया जा सकता है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की