लाइव न्यूज़ :

WhatsApp Account: व्हॉट्सएप ने किया बड़ा बदलाव, एक ही व्हॉट्सएप अकाउंट से चला सकेंगे एक साथ 4 फोन, जानें कैसे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 26, 2023 16:55 IST

WhatsApp Account: व्हॉट्सएप वेब और डेस्कटॉप उपयोगकर्ता एक खाते को कई उपकरणों पर एक्सेस कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंदेश मंच व्हॉट्सएप ने ऐसा फीचर पेश किया है।उपभोक्ता एक खाते को एक साथ कई फोन पर चला सकेंगे।व्हॉट्सएप ने यह जानकारी दी।

WhatsApp Account: व्हॉट्सएप वेब और डेस्कटॉप उपयोगकर्ता के लिए खुशखबरी है। आपको एक व्हॉट्सएप अकाउंट और एक से ज्यादा फोन होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आप एक ही अकाउंट को एक ही समय में चार फोन पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

मार्क जुकरबर्ग ने कहा, "आप चार फोन तक एक ही व्हॉट्सएप अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं।" मेटा ने अपडेट जारी किया है। ध्यान दें कि मल्टी-डिवाइस फीचर अभी कुछ समय से काम कर रहा था और अब इसे स्थिर व्हॉट्सएप उपयोगकर्ताओं के लिए रोल आउट किया जा रहा है।

प्रत्येक लिंक्ड डिवाइस (चार डिवाइस लिंक किए जा सकते हैं) स्वतंत्र रूप से काम करेंगे। मेटा के स्वामित्व वाले मंच ने कहा, “यह फीचर पूरी दुनिया में चलाना शुरू कर दिया गया है और कुछ सप्ताह में यह सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा।” मंच ने कहा, “आज, हम एक व्हॉट्सएप खाते को कई फोन पर एक साथ चलाने की सुविधा शुरू कर रहे हैं।”

उपभोक्ता लंबे समय से इस फीचर की मांग कर रहे थे। इससे वे अपने फोन को चार अतिरिक्त उपकरणों से जोड़ सकेंगे, जैसे आप व्हॉट्सएप को वेब ब्राउजर, टैबलेट और डेस्कटॉप पर जोड़ते हैं। मंच ने बताया, व्हॉट्सएप खाते से जुड़ा प्रत्येक फोन सुनिश्चित करेगा कि उपभोक्ता के निजी मैसेज, मीडिया और कॉल सिर्फ वह और उससे संपर्क करने वाला ही जान सके। व्हॉट्सएप ने एक बयान में कहा, “अगर आपका मूल उपकरण लंबे समय से सक्रिय नहीं है तो हम आपके व्हॉट्सएप को अन्य सभी उपकरणों से स्वत: ही लॉग आउट कर देंगे।”

टॅग्स :व्हाट्सऐपमार्क जकरबर्गफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की