लाइव न्यूज़ :

भारत में बैन के बाद टिकटॉक की सफाई- चीनी सरकार से भी नहीं साझा किया भारतीय यूजर्स का डेटा

By रजनीश | Updated: June 30, 2020 13:41 IST

सरकार ने इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के सेक्शन 69 ए के तहत इन चीनी ऐप्स को बैन किया है। सरकार के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से 130 करोड़ भारतीयों की प्राइवेसी और डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंताएं जाहिर की जा रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के बैन के बाद गूगल ने टिक टॉक समेत सभी बैन किए गए ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है।टिकटॉक का कहना है कि उनके प्लेटफॉर्म पर लाखों-करोड़ों यूजर्स हैं, जिनमें आर्टिस्ट, स्टोरी टेलर, टीचर हैं जो इसी के जरिए कमाई करते हैं।

भारत सरकार ने देश में टिकटॉक समेत 59 चाइनीज एप को बैन कर दिया है। सरकार के मुताबिक रक्षा, सुरक्षा और निजता को खतरा बताते हुए ये फैसला लिया गया है। इस फैसले के बाद टिकटॉक इंडिया ने सफाई दी है।

टिकटॉक ने अपनी सफाई में कहा कि किसी भी यूजर की जानकारी दूसरे देश के साथ साझा नहीं की गई है। यहां तक कि चीन को भी टिकटॉक यूजर्स की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने टिकटॉक के हवाले से लिखा है कि सरकार के आदेश का पालन किया जा रहा है, लेकिन उसकी तरफ से किसी भी भारतीय यूजर की जानकारी किसी दूसरे देश को शेयर नहीं की गई है। चीन को नहीं। 

सरकार ने 29 जून को टिकटॉक, हेलो सहित 59 एप पर पाबंदी लगाई है। सरकार के इस फैसले को लद्दाख में तनाव के बीच चीन को जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

टिकटॉक का कहना है कि सरकार की तरफ से उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। टिकटॉक के इंडिया हेड निखिल गांधी का कहना है कि ''भारत सरकार ने 59 एप ब्लॉक करने का अंतरिम आदेश दिया है, जिसमें टिकटॉक भी शामिल है, हम इस आदेश का पालन करने की प्रक्रिया में हैं। 

निखिल ने कहा कि हमें सरकार के संबंधित विभागों की तरफ से बुलाया गया था और सफाई देने का मौका दिया गया था।'' निखिल ने ये भी कहा कि हम यूजर्स की प्राइवेसी को सबसे ऊपर रखते हैं। 

केंद्र सरकार ने 29 जून को अपने फैसले की जानकारी देते कि इन एप्स को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स का डेटा भारत से बाहर दूसरे देशों से साझा किया जा रहा है। 

टॅग्स :टिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके10 Videos of Wildlife: खूबसूरत के साथ खतरनाक भी...जंगल के 10 वीडियो देखिए, डर भी लगेगा, मौज भी आएगी

टेकमेनियाNepal: चाइनीज ऐप "टिक टॉक" पर सरकार ने लगाया बैन, अब नहीं पोस्ट कर सकेंगे वीडियो

ज़रा हटकेकुल्हड़ कपल के बाद पाकिस्तानी टिक टॉक स्टार का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, अब अलिजा ने की भावुक अपील..

ज़रा हटकेफिटनेस चैलेंज पूरा करते हुए हद से ज्यादा पानी पीना पड़ा महंगा, टिकटॉकर को अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

ज़रा हटके10 घंटे तक TikTok वीडियो देखने के लिए ये कंपनी दे रही है 100 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से पैसे, 31 मई है आवेदन करने की आखिरी तारीख

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की