लाइव न्यूज़ :

Facebook के लिए नहीं होगा जरूरी आधार, कंपनी ने दी सफाई

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 28, 2017 18:50 IST

फेसबुक की ओर से आधार की जानकारी मांगे जाने पर फेसबुक ने बयान जारी कर कहा कि आधार नहीं है जरूरी

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने बताया कि फेसबुक यूजर के आधार डाटा को कलेक्ट नहीं कर रहा है।

सोशल नेटवर्क दिग्गज फेसबुक की ओर से हाल ही में आई खबर के मुताबिक फेसबुक अपने नए यूजर्स से उनके आधार की जानकारी मांग रहा है। इसमें यूजर्स से उनके आधार कार्ड में लिखा गया नाम मांगा जा रहा था। इस खबर के आते ही यूजर्स में काफी आशंकाएं देखने को मिली, जिसे देखते हुए फेसबुक ने इस मामले में स्पष्टीकरण दिया है।

फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर तैची होशिनो ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि यह एक छोटा सा टेस्ट था जिसे अब खत्म कर दिया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप अपना आधार नाम देते हैं तो इससे आपके परिवार वाले और दोस्त आपको आसानी से पहचान सकेंगे।

फेसबुक की ओर से दिए गए इस बयान के बाद से यह स्पष्ट हो गया है कि फेसबुक यूजर के आधार डाटा को कलेक्ट नहीं कर रहा है। इसके साथ ही फेसबुक यूजर्स को आधार देने की कोई जरूरत भी नहीं है। इस बारे में होशिनो ने कहा, 'इस टेस्ट का मतलब सिर्फ इतना था कि लोग अपने असली नाम से साइन अप करें, जिससे उनकी असली पहचान उनके परिवार वालों और दोस्तों को पता हो सके।'

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियाऐपस्मार्टफोनमोबाइलआधार कार्डटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाInstagram ने रोलआउट किया नया फीचर, यूजर के सर्च पर होगा आधारित

टेकमेनिया'आधार' बिना नहीं चला पाएंगे अब फेसबुक! जानें क्या है पूरा मामला

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की