लाइव न्यूज़ :

Vodafone का 129 रु वाला प्लान कर देगा Airtel की छुट्टी, मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और 2GB डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 3, 2019 12:50 IST

टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने भी अपने प्रीपेड प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। दरअसल वोडाफोन इंडिया ने अपने एक पुराने 129 रुपये वाले प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan) को अपग्रेड किया है।

Open in App
ठळक मुद्देVodafone इंडिया ने अपने एक पुराने 129 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अपग्रेड किया हैवोडाफोन इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 2 जीबी डेटा ऑफर कर रही हैवोडाफोन के इस प्लान का सीधा मुकाबला Airtel के 129 रुपये वाले प्लान से होगा

टेलीकॉम सेक्टर में जियो (Jio) के आने के बाद से कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए रोज नए-नए रिचार्ज प्लान लेकर आ रही है। टेलीकॉम कंपनियों ने अपने पुराने प्लान में भी बदलाव कर रही है, जिसमें कम कीमत में ज्यादा फायदा दे रही है। ऐसे में टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने भी अपने प्रीपेड प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। दरअसल वोडाफोन इंडिया ने अपने एक पुराने 129 रुपये वाले प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan) को अपग्रेड किया है।

यह भी पढ़ें: Jio Vs Airtel Vs Vodafone: 100 रुपये से कम में ये कंपनी दे रही है बेस्ट प्रीपेड प्लान

प्लान में हुए है ये बदलाव

वोडाफोन ने 129 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अब बदलाव करते हुए इसे 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 2 जीबी डेटा ऑफर कर रही है। बता दें कि इससे पहले इस प्लान में यूजर्स को 1.5GB डेटा मिलता था यानी कि अब आपको इस प्लान में 500एमबी ज्यादा डेटा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को इसमें फ्री लाइव टीवी, मूवीज जैसे फायदें भी मिलते हैं।

vodafone

वहीं, इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है। इस प्लान में रोज 100 मैसेज भी दिए जाते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि Vodafone ने यह बदलाव दूसरी कंपनियों के प्लान्स को देखकर किया है। वोडाफोन के इस प्लान का सीधा मुकाबला Airtel के 129 रुपये वाले प्लान से होगा।

यह भी पढ़ें: 200 रुपये से कम के ये हैं Jio, Airtel और Vodafone के बेस्ट प्रीपेड प्लान

Airtel

Airtel  का 129 रुपये का प्रीपेड प्लान

वोडाफोन के 129 रुपये वाले प्लान से एयरटेल के प्लान का कंपेयर करें तो इस प्लान में यूजर्स को 2जीबी डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसके अलावा यूजर्स रोमिंग दौरान फ्री में कॉल कर सकते हैं। इस प्लान में एयरटेल टीवी सब्सक्रिप्शन और फ्री विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

टॅग्स :वोडाफ़ोनएयरटेलप्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की