लाइव न्यूज़ :

Vodafone-Idea ने किया आगाह, कहा- 'अगर ट्राई ने दरें तय नहीं की, तो कई दूरसंचार कंपनिया होंगी बाजार से बाहर'

By भाषा | Updated: March 6, 2020 15:15 IST

वोडाफोन आइडिया ने हाल में ट्राई को भेजे पत्र में दूरसंचार क्षेत्र के गहरे वित्तीय संकट का उल्लेख किया है। इससे दूरसंचार कंपनियों की आय काफी घट गई है।

Open in App

संकट में फंसी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने आगाह किया है कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दरें तय करने के मामले में यदि हस्तक्षेप नहीं किया तो दूरसंचार बाजार ‘एक प्रकार से एकाधिकार’ की स्थिति में पहुंच जाएगा। वहीं भारती एयरटेल ने वित्तीय संकट का हवाला देते हुए दो साल के लिए न्यूनतम कीमत तय करने की वकालत की है।

रिलायंस जियो का कहना है कि डेटा सेवाओं के लिए न्यूनतम कीमत तय करना दूरसंचार क्षेत्र के स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। साथ ही जियो ने वॉयस सेवाओं के मामले में कंपनियों की सहन करने की नीति को जारी रखने के लिए कहा है।

जियो ने सुझाव दिया है कि न्यूनतम मूल्य में बढ़ोतरी धीरे-धीरे की जानी चाहिए। शुरुआत में इसे 15 रुपये प्रति जीबी किया जा सकता है। अभी यह 9 से 12 रुपये प्रति जीबी है। जियो ने कहा कि डेटा के उपभोग में वृद्धि के आधार पर इसे छह से नौ माह में 20 रुपये प्रति जीबी किया जा सकता है।

वोडाफोन आइडिया ने हाल में ट्राई को भेजे पत्र में दूरसंचार क्षेत्र के गहरे वित्तीय संकट का उल्लेख किया है। इससे दूरसंचार कंपनियों की आय काफी घट गई है। वोडाफोन आइडिया पर समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) का 53,000 करोड़ रुपये का बकाया है। उसने इसमें से अभी सिर्फ सात प्रतिशत का भुगतान किया है।

वोडाफोन आइडिया ने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान आधा दर्जन आपरेटर बाजार से बाहर हुए है। इन आपरेटरों ने या तो मौजूदा दूरसंचार सेवाप्रदाताओं (टीएसपी) के साथ विलय किया है या खुद को दिवालिया घोषित किया है।

वोडाफोन आइडिया ने कहा, ‘‘यदि दूरसंचार क्षेत्र के वित्तीय संकट का लघु अवधि में हल नहीं निकाला गया, तो इससे और आपरेटर दिवालिया हो सकते हैं और बाजार से बाहर निकल सकते हैं। इससे बाजार में एकाधिकार की स्थिति पैदा हो जाएगी और प्रतिस्पर्धा नदारद हो जाएगी।’’ दूरसंचार आपरेटरों ने यह प्रतिक्रिया ट्राई के ‘दूरसंचार सेवाओं में दरों का मुद्दा’ विषय पर जारी परिचर्चा पत्र को लेकर दी है।

 

टॅग्स :वोडाफ़ोनआईडियाट्राई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारVIDEO: वोडाफोन ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली सैटेलाइट वीडियो कॉल की, जानिए कब लॉन्च होगी यह नई टेक्नोलॉजी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की