लाइव न्यूज़ :

हर रोज फ्री मिलेगा 2 जीबी डेटा और मुफ्त कॉल, वोडाफोन-आइडिया वाले ऐसे करें चेक

By रजनीश | Updated: May 1, 2020 12:01 IST

वोडाफोन-आइडिया उन यूजर्स को भी ऑफर प्रदान कर रही है जो खुद से रिचार्ज करने में सक्षम नहीं हैं और रिचार्ज के लिए सिर्फ दुकानों के भरोसे हैं। इसके लिए कंपनी ने 3 मई तक इनकमिंग कॉल वैलिडिटी बढ़ाने के लिए फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर कुछ यूज़र्स ने 2 जीबी एक्स्ट्रा डेटा और फ्री वॉयस कॉलिंग की जानकारी भी शेयर किया है।आप अपने अपने वोडाफोन या आइडिया कनेक्शन पर 121363 डायल करके इस अतिरिक्त डेटा और वॉयस कॉलिंग लाभ के बारे में जांच कर सकते हैं।

लॉकडाउन के समय जब लोग ऑफिस का काम, स्कूल औऱ कोचिंग की पढ़ाई घर से कर रहे हैं ऐसे में डेटा की खपत काफी ज्यादा बढ़ गई है। कई लोग ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग और गेम के जरिए समय बिता रहे हैं लेकिन इसके लिए भी डेटा की ही जरूरत है। ऐसे में वोडाफोन-आइडिया अपने यूजर्स को फ्री में डेटा उपलब्ध करा रहे हैं...  वोडाफोन-आइडिया पूरी तरह मुफ्त 2 जीबी हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑफर दे रहे हैं। यह नया ऑफर 7 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह लाभ किन यूज़र्स को मिलेगा। 

वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में 299 रुपये, 499 रुपये और 699 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान के लिए एक डबल डेटा ऑफर लाने के कुछ ही दिनों बाद यह नया ऑफर पेश किया है। 

ट्विटर पर कुछ यूज़र्स ने 2 जीबी एक्स्ट्रा डेटा और फ्री वॉयस कॉलिंग की जानकारी भी शेयर किया है। यह ऑफर सिर्फ 7 दिनों के लिए वैलिड है। कहा जा रहा है कि यह फायदा मौजूदा डेटा कोटा के ऊपर अलग से मिलेगा।

जियो की तरह ही वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान सभी यूजर्स के लिए नहीं है बल्कि इसका लाभ कंपनी की तरफ से रैंडम तरीके से चुने गए यूजर्स को ही मिलेगा।

आप अपने अपने वोडाफोन या आइडिया कनेक्शन पर 121363 डायल करके इस अतिरिक्त डेटा और वॉयस कॉलिंग लाभ के बारे में जांच कर सकते हैं। यदि आप इसके लिए एलिजिबल (योग्य) होंगे, तो आपको अपडेट की पुष्टि करने वाला एक एसएमएस मिलेगा। अन्यथा, आपको एक संदेश सुनाई देगा, जिसमें आपको यह कहा जाएगा कि आप इस ऑफर के लिए एलिजिबल नहीं हैं।

PriceBaba की रिपोर्ट मुताबिक, अतिरिक्त 2 जीबी हाई स्पीड डेटा और असीमित कॉल चेन्नई, कोलकाता, नई दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में पेश किए गए हैं। हालांकि यह ऑफर सेलेक्टेड यूज़र्स के लिए पेश किया गया है। 

वोडाफोन-आइडिया उन यूजर्स को भी ऑफर प्रदान कर रही है जो खुद से रिचार्ज करने में सक्षम नहीं हैं और रिचार्ज के लिए सिर्फ दुकानों के भरोसे हैं। ऐसे में कंपनी लॉकडाउन के शुरुआती समय ही फैसला किया कि वह लोगों की इनकमिंग कॉल को बंद नहीं करेगी भले ही वैधता समाप्त हो गई हो। हालांकि आउट गोइंग कॉल के लिए रिचार्ज कराने की जरूरत होगी।

टॅग्स :वोडाफ़ोनआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारVIDEO: वोडाफोन ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली सैटेलाइट वीडियो कॉल की, जानिए कब लॉन्च होगी यह नई टेक्नोलॉजी

कारोबारअब 10 रुपये में रोजाना मिलेगा 2GB डेटा, जियो ने पेश किया नया रिचार्ज प्लान, जानिए इसके बारे में

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की