लाइव न्यूज़ :

Vodafone-Idea का दावा, कंपनी पर केवल 21,533 करोड़ रुपये की एजीआर देनदारी

By भाषा | Updated: March 6, 2020 19:16 IST

कंपनी का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार ने उस पर 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के बकाये का अनुमान लगाया है। कंपनी ने इसमें से उसने अब तक दो किस्तों में केवल 3,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

Open in App

वोडाफोन आइडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसके स्वमूल्यांकन के अनुसार उसकी समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) की देनदारियां 21,533 करोड़ रुपये हैं और बकाये की गणना के बारे में उसने दूरसंचार विभाग को बता दिया गया है।

कंपनी का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार ने उस पर 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के बकाये का अनुमान लगाया है। कंपनी ने इसमें से उसने अब तक दो किस्तों में केवल 3,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) ने एजीआर देनदारी की जो गणना की है, वह सरकार के अनुमान का केवल 41 प्रतिशत है। वोडाफोन समूह सीईओ निक रीड वीआईएल को चालू रखने के उपायों पर चर्चा के लिए इस समय दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद के साथ बैठक कर रहे हैं।

कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया, “स्वमूल्यांकन से पता चला है कि वित्त वर्ष 2006-07 से वित्त वर्ष 2018-19 तक की अवधि के लिए 6,854 करोड़ रुपये की मूल राशि और फरवरी 2020 तक ब्याज को मिलाकर कंपनी की कुल एजीआर देनदारियां 21,533 करोड़ रुपये हैं।” बयान में कहा गया कि कंपनी ने एजीआर देनदारियों के स्वमूल्यांकन के बारे में दूरसंचार विभाग को बता दिया है।

टॅग्स :वोडाफ़ोनआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारVIDEO: वोडाफोन ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली सैटेलाइट वीडियो कॉल की, जानिए कब लॉन्च होगी यह नई टेक्नोलॉजी

कारोबारअब 10 रुपये में रोजाना मिलेगा 2GB डेटा, जियो ने पेश किया नया रिचार्ज प्लान, जानिए इसके बारे में

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की