लाइव न्यूज़ :

तीन दिसंबर से बढ़ेंगी वोडाफोन-आइडिया की सेवाओं की कॉल दरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2019 14:48 IST

Open in App
ठळक मुद्देकंपनियों ने दो दिन, 28 दिन, 84 दिन और 365 दिन की वैधता वाले नये प्लान की घोषणा की।दूरसंचार क्षेत्र में गलाकाट प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद मंगलवार को रिलायंस जियो भी दरें बढ़ा सकती है।

दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया तीन दिसंबर से मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाएगी। कंपनी ने रविवार को इसकी घोषणा की। कंपनी ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिये दो दिन, 28 दिन, 84 दिन और 365 दिन की वैधता वाले नये प्लान की घोषणा की। मोटा-मोटी आकलन के हिसाब से नये प्लान पहले की तुलना में 42 प्रतिशत तक महंगे हैं।

कंपनी ने कहा, ‘‘देश की शीर्ष दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड आज (रविवार को) प्रीपेड सेवाओं के लिये नये प्लान/दरों की घोषणा करती है। नये प्लान देश भर में तीन दिसंबर 2019 से उपलब्ध हो जायेंगे।’’

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दूरसंचार क्षेत्र में गलाकाट प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद मंगलवार को रिलायंस जियो ने भी ‘ट्राई के नियमों की परिधि में’ रहते हुए अपनी मोबाइल सेवाओं की दरें हफ्ते दो हफ्ते में बढ़ाने की घोषणा की थी।

जियो ने कहा कि कंपनियों का यह निर्णय आम उपभोक्तओं की जेब पर भारी पड़ सकता है, जबकि जियो ने कहा है कि वह दर में वृद्धि इस तरह करेगी ताकि डेटा उपभोग और डिजिटल इंडिया अभियान पर प्रतिकूल असर न पड़े। फिलहाल सबसे सस्ती दरों पर सेवाएं दे रही रिलायंस जियो ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वह अगले कुछ सप्ताह में मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाने वाली है।

जियो ने नि:शुल्क वॉयस सेवाओं तथा सस्ते डेटा से दूरसंचार क्षेत्र को प्रभावित करने के बाद पिछले ही महीने वॉया सेवाओं के लिये शुल्क लगाने की पहली बार घोषणा की थी। एक ही दिन पहले सोमवार को भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने कहा था कि वे दिसंबर से मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाने वाली हैं। जियो ने कहा कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) मोबाइल सेवाओं की दरों में संशोधन पर संभवत: परामर्श की शुरुआत करने वाला है।

हालांकि, इस बीच ट्राई से जुड़े सूत्रों ने कहा कि नियामक अभी दूरसंचार कंपनियों द्वारा शुल्क वृद्धि को अमल में लाने का इंतजार करेगा। नियामक उसके बाद इसकी समीक्षा करेगा कि शुल्क वृद्धि नियामकीय दायरे में है या नहीं। कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘अन्य कंपनियों की तरह हम भी सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। हम उद्योग जगत को मजबूत कर उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिये नियामकीय व्यवस्था का अनुपालन करेंगे।

हम अगले कुछ सप्ताह में शुल्क बढ़ाने समेत अन्य कदम इस तरह उठायेंगे कि इसका डेटा के उपभोग या डिजिटलीकरण पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े तथा निवेश भी मजबूत बना रहे।’’ जियो ने अभी यह नहीं बताया है कि वह दरों में कितनी वृद्धि करेगी। कंपनी ने कहा था कि देश में डेटा उपभोग तथा 4जी कवरेज की तेज वृद्धि के बाद भी 40 करोड़ से अधिक ऐसे उपभोक्ता बचे हुए हैं, जिन्हें हालिया प्रौद्योगिकी का फायदा नहीं मिल सका है।

टॅग्स :वोडाफ़ोनआईडियाजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की