लाइव न्यूज़ :

5,000mAh बैटरी वाले Vivo Z1 Pro को आज खरीदने का मौका, फोन पर मिलेगा 6,000 रु का कैशबैक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 26, 2019 10:31 IST

Vivo Z1 Pro फोन की खासियतों की अगर बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट और होल-पंच डिस्प्ले है। वीवो ज़ेड1 प्रो में पावर के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देरैम और स्टोरेज पर आधारित Vivo Z1 Pro के तीन वेरिएंट हैंवीवो ज़ेड1 प्रो में पावर के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई हैफोन के सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज से लैस है

Vivo Z1 Pro Sale: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो के इसी महीने लॉन्च हुए Z1 Pro को अगर आप खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपके पास सही मौका है। फोन को आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Vivo Z1 Pro Sale की सेल आज ई-कॉमर्स साइट Flipkart और वीवो इंडिया की ऑफिशियल साइट पर दोपहर 12 बजे होगी।

Vivo Z1 Pro की खासियतें

फोन की खासियतों की अगर बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट और होल-पंच डिस्प्ले है। वीवो ज़ेड1 प्रो में पावर के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Vivo Z1 Pro की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स

वीवो जेड1 प्रो की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है। इस कीमत में आपको फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज खरीदने को मिलेगा। वहीं इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये में बेचा जाएगा।

फोन के सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसे 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। वीवो ज़ेड1 प्रो के तीनों कलर वेरिएंट हैं- मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लैक और सोनिक ब्लू।

वीवो जेड1 प्रो पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो रिलायंस जियो (Reliance Jio) की ओर से 6,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। कंपनी 150 रुपये के 40 कूपन दे रही है जिसे माइजियो ऐप (My Jio App) के जरिए इस्तेमाल करना संभव है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है।

फ्लिपकार्ट पर दी जानकारी के मुताबिक इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है, जिसके तहत 13,500 रुपये की छूट दी जा रही है।

Vodafon और Idea यूज़र्स के लिए 3,750 रुपये का कैशबैक भी है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा तो वहीं, एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट पा सकते हैं।

Vivo Z1 Pro specifications

इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 616 जीपीयू और 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। ड्यूल-सिम वीवो ज़ेड1 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.0 पर चलता है।

Vivo Z1 Pro तीन रियर कैमरों से लैस है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी के दीवानों के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। एआई फिल्टर, बैकलाइट एचडीआर, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, एआई स्टीकर्स, एआई ब्यूटी और लाइव फोटो जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।

Vivo Z1 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं-  64 जीबी और 128 जीबी। वीवो ज़ेड1 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 21 दिनों के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। वीवो ब्रांड के इस नए फोन को युवाआों के लिए बनाया गया है।

फोन गेम मोड 5.0 के साथ आता है। यह 4डी वाइब्रेशन और 3डी सराउंड साउंड से लैस है जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होती है। इसमें मल्टी टर्बो फीचर है जो सेंटर टर्बो, एआई टर्बो, नेट टर्बो, कूलिंग टर्बो और ART++ टर्बो है जो परफॉर्मेंस को रफ्तार देंगे। इसमें वॉयस चेंजर और अलग से एआई बटन भी है।

टॅग्स :वीवोस्मार्टफोनमोबाइलसेलजियो कैश बैक ऑफर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की