लाइव न्यूज़ :

32MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo V15 Pro कल होगा लॉन्च, ये हो सकती है कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 19, 2019 10:57 IST

वीवो के आने वाले फोन Vivo V15 Pro प्रो को अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट किया गया है। दोनों ही वेबसाइट्स पर फोन का टीजर लगाया गया है जिसमें फोन का बैक डिजाइन नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवीवो के आने वाले फोन वी15 प्रो को अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों पर लिस्ट किया गया हैVivo V15 Pro फोन दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 32 मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आएगावीवो वी15 प्रो में तीन रियर कैमरे दिए जाएंगे

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो का नया स्मार्टफोन V15 Pro भारत में 20 फरवरी को पेश होने के लिए तैयार है। पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले कंपनी के Vivo Nex में भी पॉप-अप सेल्फी कैमरे को शामिल किया गया था। वीवो के आने वाले फोन वी15 प्रो को अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट किया गया है। दोनों ही वेबसाइट्स पर फोन का टीजर लगाया गया है जिसमें फोन का बैक डिजाइन नजर आ रहा है।

32 मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी वाला दुनिया का पहला फोन

वहीं, Flipkart पर फोन को अलग-अलग एंगल से दिखाया गया है। ग्रेडिएंट डिजाइन के साथ नजर आने वाला यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया होगा। खबरों की मानें तो Vivo V15 Pro फोन दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 32 मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया जाएगा।

ट्रिपल रियर कैमरे से होगा लैस

साथ ही वीवो वी15 प्रो में तीन रियर कैमरे दिए जाएंगे, जिसमें पहला सेंसर 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं, टीजर में फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ दिखाया गया है।

ये होंगे Vivo V15 Pro के दूसरे फीचर्स

इसके अलावा हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V15 Pro में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ सुपर AMOLED अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले पैनल और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। इसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होने की बात भी सामने आई है। कीमत की बात करें तो फोन को लेकर काफी समय से अफवाहें आ रही हैं कि भारत में इसे करीब 35,000 रुपये में पेश किया जाएगा।

टॅग्स :वीवोअमेजनफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की