लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: अरबपतियों पर अधिक कर चुकाने का दबाव, ट्विटर पोल के बाद एलन मस्क ने 81 अरब रुपये के शेयर बेचे

By विशाल कुमार | Updated: November 11, 2021 10:14 IST

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मस्क की अधिकतर संपत्ति टेस्ला कंपनी में शेयरों के रूप में हैं. बिजली से चलने वाले वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ मास्क के पास मौजूदा शेयरों का मूल्य करीब 300 अरब डॉलर है.

Open in App
ठळक मुद्देमस्क ने सोमवार को टेस्ला के 9,30,000 शेयरों को बेच दिया.6.2 करोड़ फॉलोवर वाले मस्क ने ट्विटर पर कराया था पोल.अमेरिका में अरबपतियों पर अधिक कर देना का दबाव बढ़ रहा है.

वाशिंगटन:ट्विटर पर एक पोल में लोगों की राय जानने के बाद इलेक्ट्रिक कार कंपनी  टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने बुधवार को कंपनी के करीब 81 अरब रुपये के शेयर बेच दिए.

रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को मस्क द्वारा दाखिल दस्तावेजों से पता चलता है कि उन्होंने 14 सितंबर को ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी थी जिसका मतलब है कि इन शेयरों की बिक्री का ट्विटर पोल से कोई मतलब नहीं है.

अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (यूएसएसईसी) के वित्तीय नियामक के साथ एक फाइलिंग ने दिखाया दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मस्क ने सोमवार को अपने 9,30,000 शेयरों को बेच दिया.

दरअसल, बीते शनिवार को ट्विटर पर 6.2 करोड़ फॉलोवर वाले मस्क ने एक पोल (राय लेने के लिए मतदान) किया था. मस्क ने शनिवार को ट्वीटर पर एक ‘पोल’ में पूछा कि कागज पर हुए लाभ को कर बचाव का माध्यम कहा जा रहा है. इसलिए मैं टेस्ला में अपने दस प्रतिशत शेयर बेचने की योजना बना रहा हूं. क्या आप इसका समर्थन करते है.

इसमें से 56.6 प्रतिशत लोगों ने शेयर बेचने का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि वह इसके नतीजों का पालन करेंगे. चाहे नतीजे कैसे भी हों.

अमेरिका में अरबपतियों पर अधिक कर देना का दबाव बढ़ रहा है और कुछ डेमोक्रेट्स का मानना है कि शेयरों के दाम बढ़ने पर अरबपतियों को उनके पास मौजूदा शेयरों के लिए कर देना चाहिए.

उल्लेखनीय है कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मस्क की अधिकतर संपत्ति टेस्ला कंपनी में शेयरों के रूप में हैं. बिजली से चलने वाले वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ मास्क के पास मौजूदा शेयरों का मूल्य करीब 300 अरब डॉलर है.

टॅग्स :एलन मस्कटेस्लाट्विटरUS
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की