लाइव न्यूज़ :

"AI के कारण आने वाले कुछ सालों में 80 फीसदी नौकरियां होंगी खतरे में....लेकिन यह अच्छी खबर है", बोले यूएस-ब्राज़ील के टेक शोधकर्ता

By आजाद खान | Updated: May 10, 2023 17:59 IST

एआई पर बोलते हुए यूएस-ब्राज़ील के टेक शोधकर्ता बेन गोएर्टजेल ने कहा है कि "अगर हम चाहते हैं कि मशीनें वास्तव में लोगों की तरह स्मार्ट हों और किसी भी अज्ञात चीज से निपटने के लिए बढ़िया तरह से काम करें, साथ ही प्रोग्रामिंग से परे बड़ी छलांग लगाने में सक्षम हों तो ऐसी अभी सिर्फ कल्पना ही किया जा सकती है। हम अभी तक इसके लिए उतने सक्षम नहीं हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देएआई को लेकर यूएस-ब्राज़ील के टेक शोधकर्ता ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि आने वाले कुछ सालों में 80 फीसदी नौकरियां एआई ले लेगा। लेकिन उन्होंने इस बदलाव को सकारात्मक माना है और इससे घबराने से मना किया है।

रियो डी जनेरियो:  यूएस-ब्राजील के शोधकर्ता बेन गोएर्टजेल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि आने वाले कुछ सालों में एआई 80 फीसदी इंसानों द्वारा की जाने वाली नौकरियों को छिन सकता है। उनका मानना है कि यह एक सकारात्मक परिणाम है और इससे डरने की जरूरत नहीं है। उनके अनुसार, केवल कमाने के लिए ही काम करने वाले लोगों को एआई एक नया जीवन देगा और उन्हें जिंदगी में कुछ और करने के प्रेरित करेगा। 

बेन ने इस बात को भी माना है कि जब एआई इंसानों द्वारा की जाने वाले कार्यों को संभालेगा तो इससे सामाजिक चुनौतियां भी सामने आएंगी। यही नहीं बेन एआई पर बैन लगाए जाने के पक्ष में भी नहीं दिखे और लोगों से सवाल पूछा कि क्या हमने इंटरनेट पर बैन लगाया है जो आप एआई पर प्रतिबंध लगाने के बारे में सोच रहे है। 

बेन ने क्या कहा है

एआई पर बोलते हुए बेन गोएर्टजेल ने कहा है कि "अगर हम चाहते हैं कि मशीनें वास्तव में लोगों की तरह स्मार्ट हों और किसी भी अज्ञात चीज से निपटने के लिए बढ़िया तरह से काम करें, साथ ही प्रोग्रामिंग से परे बड़ी छलांग लगाने में सक्षम हों तो ऐसी अभी सिर्फ कल्पना ही किया जा सकती है। हम अभी तक इसके लिए उतने सक्षम नहीं हैं।"

बेन की माने तो जितनी भी काम कागजों पर होते है सब एआई द्वारा स्वचालित होने चाहिए। उनका यह भी कहना है कि लोगों को इस नए बदलाव को स्वीकार करना चाहिए और जीवन सही से बिताने के लिए बेहतर चीजें ढूंढनी चाहिए। बता दें कि बेन एआई और मानवता के भविष्य के बारे में आशावादी है और उनका कहना है कि एआई की मदद से इंसान पूरी क्षमता हासिल करने और सभी के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने में मददगार साबित होगा। 

एआई बैन पर क्या बोले बेन

शोधकर्ता बेन गोएर्टजेल एआई बैन की बात पर काफी हैरानी जताई है और कहा है कि ये उनके लिए अजीब बात लगता है। उन्होंने कहा है कि लोगों की यह सोच उन्हें गलत लगती है कि एआई को बैन कर देना चाहिए। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा है कि क्या हमनें कभी इंटरनेट को बैन किया है जो हम एआई को बैन करने के बारे में सोच रहे है। 

बेन ने बताया कि इंटरनेट की तरह एआई भी काम करता है तो क्या हमने कभी इंटरनेट को बैन किया है जो एआई के बारे में ऐसा सोच रहे है। उनका मानना है कि हमारे पास एक स्वतंत्र समाज होना चाहिए जिसका हम सब फायदा उठा सके।  

टॅग्स :आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसटेक्नोUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की