साइबर सिक्योरिटी फर्म्स ने अपने अध्ययन में यह पाया है कि साइबर अटैक्स के पीछे अनसेफ प्राइवेट डेटा और पासवर्ड्स का हैक होना सबसे बड़ा कारण है। ऐसे में आपके पासवर्ड्स का सेफ और मजबूत होना जरूरी है।
सिक्यॉरिटी सर्विस फर्म Splash Data ने 50 लाख से ज्यादा लीक पासवर्ड्स की पड़ताल की। इसके बाद फर्म ने 50 सबसे असुरक्षित पासवर्ड्स की लिस्ट जारी किया है। 2019 में ये पासवर्ड्स सबसे अनसेफ रहे। इन पासवर्ड्स का इस्तेमाल आपको अपने किसी भी अकाउंट के लिए नहीं करना चाहिए।
ये 50 पासवर्ड्स की लिस्ट जो है सबसे अनसेफ
1. 1234562. 1234567893. qwerty4. password5. 12345676. 123456787. 123458. iloveyou9. 11111110. 12312311. abc12312. qwerty12313. 1q2w3e4r14. admin15. qwertyuiop16. 65432117. 55555518. lovely19. 777777720. welcome21. 88888822. princess23. dragon24. password125. 123qwe26. 66666627. 1qaz2wsx28. 33333329. michael30. sunshine31. liverpool32. 77777733. 1q2w3e4r5t34. donald35. freedom36. football37. charlie38. letmein39. !@#$%^&*40. secret41. aa12345642. 98765432143. zxcvbnm44. passw0rd45. bailey46. nothing47. shadow48. 12121249. biteme50. ginger
इसी के तहत Google अब यूजर्स के पासवर्ड्स को सुरक्षित रखने के लिए रियल टाइम प्रोटेक्शन देगा। हाल ही में गूगल ने यूजर्स को पासवर्ड लीक या किसी तरह की हैकिंग से बचाने से एक खास टूल क्रोम ब्राउजर में इंटीग्रेट करने का फैसला किया है। इसकी मदद से यूजर्स को रियल टाइम प्रोटेक्शन मिलेगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि उनका पासवर्ड पहले कभी लीक तो नहीं हुआ या वे डेटा हैकिंग के शिकार तो नहीं बने।