लाइव न्यूज़ :

Twitter सीईओ ने किया कंफर्म, यूजर्स को कभी नहीं मिलेगा ये खास फीचर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 18, 2020 12:10 IST

Twitter के सीईओ जैक डॉर्सी ने एक इंटरव्यू में कहा कि ट्विटर यूजर्स को पोस्ट किए गए ट्वीट्स में बदलाव करने के लिए एडिट का बटन या ऑप्शन नहीं दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर यूजर्स को पोस्ट किए गए ट्वीट्स में बदलाव करने के लिए एडिट का बटन या ऑप्शन नहीं दिया जाएगाट्विटर पर Edit का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के यूजर्स को लंबे समय से वेबसाइट में एडिट ऑप्शन का इंतजार था। वहीं, Twitter के सीईओ जैक डॉर्सी ने एक बयान में भी कहा था कि उनकी वेबसाइट को जल्द ही एडिट ऑप्शन दिया जाएगा, जिसकी मदद से यूजर्स अपने ट्ववीट एडिट कर सकेंगे। हालांकि अब खबर आ रही है कि ट्विटर पर Edit का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा।

Wired के साथ हुई बातचीत में डॉर्सी ने कहा कि ट्विटर यूजर्स को पोस्ट किए गए ट्वीट्स में बदलाव करने के लिए एडिट का बटन या ऑप्शन नहीं दिया जाएगा। ट्विटर पर एडिट का ऑप्शन देने के सवाल पर डॉर्सी ने कहा, 'हम शायद ऐसा कभी नहीं करेंगे।' उन्होंने कहा कि प्लैटफॉर्म पर एडिट का ऑप्शन न देने का आइडिया ट्विटर के ओरिजनल डिजाइन और पहचान से जुड़ा है।"

ट्विटर सीईओ जैक डॉर्सी ने कहा, 'हम एक एसएमएस या टेक्स्ट मेसेज सर्विस के तौर पर शुरू हुए थे और जैसा आप सबको पता है, किसी टेक्स्ट को एक बार भेजने के बाद आप उसमें कोई बदलाव नहीं कर सकते।' इसके साथ ही ट्विटर पर एडिट ऑप्शन ना दिए जाने का कारण यह भी है कि यूजर्स अपने ट्वीट काफी शेयर होने और पंसद किए जाने के बाद उसमें एडिट कर के झूठी अफवाहें या जानकारी फैला सकते हैं। 

उन्होंने कहा, 'इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हम शायद कभी यह फीचर यूजर्स को नहीं देंगे।'

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडियामोबाइल ऐपआईओएसएंड्रॉयड ऐप्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की