लाइव न्यूज़ :

अब मोबाइल फोन की घंटी बजेगी 30 सेकंड, लैंडलाइन की 1 मिनट, Jio की इतने सेकेंड में ही हो जो रही खत्म

By भाषा | Updated: November 1, 2019 19:25 IST

अभी तक भारत में घंटी की कोई न्यूनतम समय सीमा तय नहीं थी। दूरसंचार कंपनियां कॉल जोड़ने के शुल्क से होने वाली आय का लाभ उठाने के लिये खुद से ही घंटी का समय कम कर दे रही थीं, ताकि अन्य नेटवर्क वाले उपभोक्ता उसके नेटवर्क पर कॉल बैक करने को बाध्य हों।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कॉल की घंटी का समय मोबाइल के लिये 30 सेकंड और लैंडलाइन के लिये 60 सेकंड तय किया है। रिलायंस जियो ने घंटी का अंतराल खुद ही घटाकर 25 सेकंड कर दिया है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कॉल की घंटी का समय मोबाइल के लिये 30 सेकंड और लैंडलाइन के लिये 60 सेकंड तय किया है। ट्राई ने शुक्रवार को सेवाओं की गुणवत्ता संबंधी संशोधित नियमों में यह व्यवस्था की।

ट्राई ने लैंडलाइन एवं मोबाइल फोन सेवाओं की गुणवत्ता संबंधी प्रावधान में किये संशोधन में कहा, ‘‘आने वाली फोन कॉल का यदि तुरंत उत्तर नहीं दिया जाये या उसे काटा न जाए तो उसकी सूचना देने वाली फोन की घंटी मोबाइल सेवाओं के लिये 30 सेकंड तथा लैंडलाइन के लिये 60 सेकंड के लिए होगी।’’

अभी तक भारत में घंटी की कोई न्यूनतम समय सीमा तय नहीं थी। दूरसंचार कंपनियां कॉल जोड़ने के शुल्क से होने वाली आय का लाभ उठाने के लिये खुद से ही घंटी का समय कम कर दे रही थीं, ताकि अन्य नेटवर्क वाले उपभोक्ता उसके नेटवर्क पर कॉल बैक करने को बाध्य हों। रिलायंस जियो ने घंटी का अंतराल खुद ही घटाकर 25 सेकंड कर दिया है।

टॅग्स :ट्राईमोबाइलजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की