लाइव न्यूज़ :

तो अब 11 अंको का होगा आपका मोबाइल नंबर, बढ़ सकते हैं ब्रॉडबैंड कनेक्शन

By रजनीश | Updated: May 30, 2020 10:55 IST

फिलहाल लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करने के लिए शून्य लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यदि ट्राई की सिफारिशें लागू हो जाती हैं तो करीब 10 अरब मोबाइल नंबर इससे प्रभावित होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयदि ट्राई की सिफारिशें लागू हो जाती हैं तो करीब 10 अरब मोबाइल नंबर इससे प्रभावित होंगे। इसके तहत मोबाइल नंबरों में अंकों की संख्या 11 हो जाएगी और नंबर की शुरुआत 9 अंक से होगी।रिपोर्ट के मुताबिक ट्राई ने दूरसंचार विभाग की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय में भी की है। शिकायत में कहा गया है कि दूरसंचार विभाग ब्रॉडबैंड की संख्या बढ़ाने की सिफारिश की अनदेखी कर रहा है।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने नई सिफारिश की है। उसकी इस नई सिफारिशों में लैंडलाइन और मोबाइल सेवाओं के लिए 'यूनिफाइड नंबरिंग प्लान' भी शामिल है। 

ईटी की खबर के मुताबिक ट्राई की सिफारिश के मुताबिक लैंडलाइन से मोबाइल नंबर पर फोन करने से पहले "0" लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा मौजूदा मोबाइल में अंकों की संख्या को 10 से 11 करने का भी सुझाव दिया गया है।

ट्राई के ये सुझाव ओपन हाउस डिस्कसन (OHD) पर आधारित है। इस सुझाव में एक महत्वपूर्ण बिंदु शामिल किया गया है जिसमें कहा गया कि 10 अंकों वाले रेगुलर मोबाइल नंबरों 11 डिजिट बनाने के लिए नंबर के शुरू में शून्य या जीरो लगाया जाए।

इसके साथ ही यह भी सुझाव दिया गया कि आने वाले नए नंबरों में अलग अंक जोड़े जाएं। इसके लिए ट्राई का सुझाव है कि नए नंबरों के शुरूआत में पहला अंक 9 जोड़ा जाए।

बता दें कि फिलहाल लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करने के लिए शून्य लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यदि ट्राई की सिफारिशें लागू हो जाती हैं तो करीब 10 अरब मोबाइल नंबर इससे प्रभावित होंगे। इसके तहत मोबाइल नंबरों में अंकों की संख्या 11 हो जाएगी और नंबर की शुरुआत 9 अंक से होगी।ट्राई ने डोंगल के लिए दिए जाने वाले मोबाइल नंबरों की संख्या को 13 अंकों में बदलने का भी सुझाव दिया है। लैंडलाइन नंबरों के लिए भी ट्राई ने  सिफारिश की है कि फिक्स्ड लाइन नंबरों को 2 या 4 के सब-लेवल पर ले जाया जाए। 

इससे पहले तक कुछ ऑपरेटर्स ने 3, 5 और 6 से शुरू होने वाले नंबरों से लैंडलाइन कनेक्शन जारी किए थे, लेकिन ये नंबर्स अब सेवा में नहीं हैं। वहीं ट्राई ने देश में कम ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए दूर संचार विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक ट्राई ने दूरसंचार विभाग की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय में भी की है। शिकायत में कहा गया है कि दूरसंचार विभाग ब्रॉडबैंड की संख्या बढ़ाने की सिफारिश की अनदेखी कर रहा है। बता दें कि भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है जबकि मात्र दो करोड़ लोगों के पास लैंडलाइन ब्रॉडबैंड है।

टॅग्स :ट्राई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारOctober TRAI data: 37.6 लाख गंवाए और जियो ने 38.47 लाख नए जोड़े?, जानिए भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल का हाल

कारोबारBharti Airtel: 75 दिन में 8 अरब स्पैम कॉल चिह्नित?, 80000 करोड़ स्पैम संदेश रोके, देखें आंकड़े, दिल्ली सबसे आगे

कारोबारTelecom regulator TRAI: अनचाही कॉल पर एसएमएस और ओटीपी मिलने में नहीं होगी देरी?, ट्राई ने जारी किया गाइडलाइन, संदेश भेजने वाले की पहचान अनिवार्य

कारोबारTrai Spectrum Band: 37-37.5, 37.5-40 और 42.5-43.5 गीगाहर्ट्ज की नीलामी, ट्राई ने तीन नए स्पेक्ट्रम बैंड पर परामर्श पत्र जारी किया, मांगे सुझाव

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की