लाइव न्यूज़ :

TRAI ने प्रायरिटी प्लान पर नोटिस का जवाब देने को वोडाफोन व आइडिया को 8 सितंबर तक का दिया समय

By भाषा | Updated: September 6, 2020 15:33 IST

यह नोटिस 25 अगस्त को जारी किया गया था। सूत्र ने बताया कि ट्राई ने अब कंपनी को नोटिस का जवाब देने लिए आठ सितंबर तक का समय दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बारे में वोडाफोन आइडिया को भेजे ई-मेल का जवाब नहीं मिला। नियामक वोडाफोन आइडिया के कुछ ग्राहकों को वरीयता देने के प्लान की जांच कर रहा है।नियामक ने कंपनी को नोटिस जारी कर पूछा है कि रेडएक्स शुल्क प्लान के जरिये नियामकीय नियमों के उल्लंघन के लिए क्यों न उसके खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई की जाए।नियामक ने कहा है कि रेडएक्स प्लान में पारदर्शिता का अभाव है। यह भ्रामक और दूरसंचार दर आदेश, 1999 के तहत शुल्क आकलन के सिद्धान्तों के अनुकूल नहीं है।

नयी दिल्ली: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने वोडाफोन आइडिया को वरीयता या प्रायरिटी प्लान पर कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए आठ सितंबर तक का समय दिया है। कंपनी ने नोटिस का जवाब देने के लिए और समय मांगा था। ट्राई ने पिछले महीने वोडाफोन आइडिया को ग्राहकों से वरीयता के लिए अधिक भुगतान के मोबाइल प्लान का लेकर नोटिस जारी किया था।

नियामक का कहना था कि इस प्लान में पारदर्शिता का अभाव है और यह भ्रामक है। साथ ही यह नियामकीय नियमों के अनुरूप नहीं है। ट्राई ने शुरुआत में वोडाफोन आइडिया को नोटिस का जवाब 31 अगस्त तक देने को कहा था। कंपनी के आग्रह के बाद इसे बढ़ाकर चार सितंबर दिया गया था।

मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि वोडाफोन आइडिया ने नियामक को फिर पत्र लिखकर कहा है कि उसे 17 पृष्ठ के नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय और चाहिए। यह नोटिस 25 अगस्त को जारी किया गया था। सूत्र ने बताया कि ट्राई ने अब कंपनी को नोटिस का जवाब देने लिए आठ सितंबर तक का समय दे दिया है।

इस बारे में वोडाफोन आइडिया को भेजे ई-मेल का जवाब नहीं मिला। नियामक वोडाफोन आइडिया के कुछ ग्राहकों को वरीयता देने के प्लान की जांच कर रहा है। नियामक ने कंपनी को नोटिस जारी कर पूछा है कि रेडएक्स शुल्क प्लान के जरिये नियामकीय नियमों के उल्लंघन के लिए क्यों न उसके खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई की जाए।

नियामक ने कहा है कि रेडएक्स प्लान में पारदर्शिता का अभाव है। यह भ्रामक और दूरसंचार दर आदेश, 1999 के तहत शुल्क आकलन के सिद्धान्तों के अनुकूल नहीं है। भाषा अजय अजय मनोहर मनोहर

टॅग्स :ट्राईवोडाफ़ोनआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारVIDEO: वोडाफोन ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली सैटेलाइट वीडियो कॉल की, जानिए कब लॉन्च होगी यह नई टेक्नोलॉजी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की