लाइव न्यूज़ :

एयरटेल और वोडाफोन को बंद करना होगा अपना ये पोस्टपेड प्लान, ट्राई ने दिया आदेश, कुछ ग्राहकों को मिलती थी ये खास सुविधा

By रजनीश | Updated: July 13, 2020 15:37 IST

एयरटेल और वोडाफोन के कुछ खास ग्राहकों को हाई स्पीड इंटरनेट प्रदान करने वाली सुविधा पर कुछ समय पहले से ही सवाल उठ रहे हैं। अब ऐसे में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इन दोनों ही कंपनियों से कुछ सवाल पूछे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएयरटेल के प्लेटिनम पोस्टपेड प्लान की कीमत 499 रुपये से शुरू होती है। इस प्लान में यूजर्स को 75 जीबी डाटा रोलओवर की सुविधा के साथ मिलता है। वोडाफोन के रेड एक्स पोस्टपेड प्लान की कीमत 1,099 रुपये है। इस प्लान में अनलिमिटेड हाई-स्पीड डाटा मिलता है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई-TRAI) ने टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल और वोडाफोन को प्रीमियम पोस्टपेड प्लान पर रोक लगाने का आदेश दिया है। ट्राई का यह कदम इन कंपनियों के उस फैसले के बारे में है जिसमें कंपनियां कुछ सेलेक्टेड ग्राहकों को हाई-स्पीड डाटा की सुविधा प्रदान करती हैं। 

दरअसल दोनों कंपनियां एयरटेल प्लेटिनम और वोडाफोन रेडएक्स पोस्डपेड प्लान के जरिए कुछ चुनिंदा यूजर्स को अन्य यूजर्स के मुकाबले हाई-स्पीड डाटा के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं।

ट्राई ने मांगा जवाबपीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ट्राई ने एयरटेल और वोडाफोन दोनों टेलीकॉम कंपनियों से इन पोस्टपेड प्लान को बंद करने का आदेश दिया है। ट्राई ने लेटर लिखकर यह भी पूछा है कि यदि कोई ग्राहक ज्यादा पैसे देता है, तो उसे आम यूजर्स के मुकाबले ज्यादा प्राथमिकता क्यों दी जा रही है। 

कंपनियों से यह भी पूछा गया है कि अन्य उपभोक्ताओं को कम सुविधाएं क्यों दी जा रही हैं। इसके अलावा दोनों कंपनियों से पत्र में भी यह भी पूछा गया है कि आम उपभोक्ताओं के हितों के लिए किस तरह से काम किया जा रहा है।

एयरटेल और वोडाफोन का जवाबट्राई के आदेश के बाद टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि हम अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। हम पोस्टपेड प्लान के लिए सेवा के साथ-साथ जवाबदेही को बढ़ाना चाहते हैं। 

वहीं, दूसरी तरफ वोडाफोन के प्रवक्ता का कहना है कि हम अपने सभी यूजर्स को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास कर रहे हैं। वोडाफोन रेड एक्स प्लान में उपभोक्ताओं को असीमित कॉल, डाटा, प्रीमियम एप और अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक जैसी सेवाएं मिलती हैं।

क्या है एयरटेल प्लेटिनम प्लानएयरटेल के प्लेटिनम पोस्टपेड प्लान की कीमत 499 रुपये से शुरू होती है। इस प्लान में यूजर्स को 75 जीबी डाटा रोलओवर की सुविधा के साथ मिलता है। यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को एयरटेल एक्सट्रीम, जी5 और अमेजन प्राइम प्रीमियम एप का सब्सक्रिप्शन प्रदान करती है। वोडाफोन-रेड एक्स पोस्टपेड प्लानवोडाफोन के रेड एक्स पोस्टपेड प्लान की कीमत 1,099 रुपये है। इस प्लान में अनलिमिटेड हाई-स्पीड डाटा मिलता है। किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही इस प्लान में यूजर्स को नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी5 और वोडाफोन प्ले प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

टॅग्स :पोस्टपेड प्लानएयरटेलवोडाफ़ोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की