लाइव न्यूज़ :

500 रुपये से कम के ये ईयरफोन हैं यूजर्स की पहली पसंद, फीचर्स भी जबरदस्त

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 30, 2019 16:00 IST

आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे 5 वायर्ड ईयरफोन्स के बारे में जो 500 रुपये से भी कम कीमत में बाजार में मिल रहे हैं। इन ईयरफोन को आप ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन से आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं 5 बेस्ट वायर्ड ईयरफोन के बारे में...

Open in App

बाजार में कई तरह के ईयरफोन बिक्री के लिए उपलब्ध है। मौजूद ईयरफोन्स की कीमत 100 रुपये लेकर 2,500 रुपये तक के ऊपर होती है। ऐसे में कौन सा ईयरफोन बेस्ट होगा ये चुनने में यूजर्स कंफ्यूज हो जाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे 5 वायर्ड ईयरफोन्स के बारे में जो 500 रुपये से भी कम कीमत में बाजार में मिल रहे हैं।

इन ईयरफोन को आप ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन से आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं 5 बेस्ट वायर्ड ईयरफोन के बारे में...

BoAt BassHeads 142

boAt BassHeads 142

लोकप्रिय कंपनी boat का यह ईयरफोन अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए मौजूद है। इसे 499 रुपये में बेचा जा रहा है। ईयरफोन की बात करें तो इसमें Mic फीचर्स दिया गया है। इसमें बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है। Earphone की खास बात है कि इसमें Braided Cable दी गई है ताकि ईयरफोन उलझे नहीं।

BoAt BassHeads 162

BoAt BassHeads 162

इस लिस्ट में दूसरा नंबर BoAt BassHeads 162 ईयरफोन का है। यह ईयरफोन HD साउंड क्वालिटी के साथ आता है। एक्स्ट्रा बेस के साथ इस ईयरफोन से आपको क्रिस्टल क्लीयर साउंड क्वालिटी के साथ पेश किया गया है। ये ईयरफोन भी Braided cable के साथ आता है जो इसे उलझने नहीं देता और इसकी ड्यूरेबलिटी को बढ़ाता है। अमेजन पर आप इसे 499 रुपये में खरीद सकते हैं।

Philips SHE1515BK/94

फिलिप्स के इयरफोन की अगर बात करें तो ये इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। Philips SHE1515BK/94 में कॉलिंग माइक मौजूद है। इस ईयरफोन की साउंड क्वालिटी भी काफी क्लियर और बेहतरीन है। अगर आप इस ईयरफोन को अमेजन इंडिया से खरीदते हैं तो आपको 438 रुपये देने होंगे, वहीं फ्लिपकार्ट पर यह 389 रुपये में बिक्री के लिए मौजूद है।

Mi Earphones Basic

 

चीनी कंपनी शाओमी का ये ईयरफोन बेहतर साउंड क्वालिटी और कॉलिंग माइक के साथ बाजार में मौजूद है। यह ईयरफोन लुक में भी काफी स्टाइलिश है। इसे अमेजन, शाओमी के आधिकारिक साइट और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 399 रुपये है।

Realme Buds

Realme Buds

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी का ईयरफोन Realme Bus भी इस लिस्ट में आता है। ये ईयरफोन शानदार कॉलिंग और एचडी साउंड क्वॉलिटी के साथ आते हैं। ईयरफोन को अमेजन, फ्लिपकार्ट और रियलमी के स्टोर से 499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

टॅग्स :ईयरफोन्सरियलमीशाओमीअमेजनफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की