लाइव न्यूज़ :

950 रुपये से भी कम कीमत में खरीदें ये 5 बेस्ट स्मार्ट वॉच, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 6, 2018 07:35 IST

बाजार में आजकल नए-नए फीचर्स के साथ कई स्मार्टवॉच बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनमें हार्ट रेट, कॉलिंग, कैमरा और स्टेप्स काउंट करने वाले जैसे फीचर्स मौजूद है। हम आपको ऐसी ही कुछ स्मार्टवॉच के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 920 रुपये से भी कम है।

Open in App

मौजूदा समय में स्मार्टफोन के साथ-साथ यूजर्स के बीच स्मार्टवॉच का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। लोग अब साधारण घड़ी के बजाय स्मार्टवॉच खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। बाजार में आजकल नए-नए फीचर्स के साथ कई स्मार्टवॉच बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनमें हार्ट रेट, कॉलिंग, कैमरा और स्टेप्स काउंट करने वाले जैसे फीचर्स मौजूद है। यह फीचर्स यूजर्स के लिए काफी यूजफुल है। साथ ही इन सभी स्मार्टवॉच के साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है। हम आपको ऐसी ही कुछ स्मार्टवॉच के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 920 रुपये से भी कम है।

Mobicell M2

मोबिसेल की इस वॉच की डिजाइन भी एमआई के बैंड से मिलती-जुलती है। इसमें हार्ट रेट के अलावा स्टेप्स को भी काउंट करने का फीचर दिया गया है। इसकी कीमत 629 रुपये है।

IKJ स्मार्टवॉच

अगर आप शाओमी के मी बैंड को खरीदने की चाहत रखते हैं लेकिन कीमत ज्यादा होने के चलते नहीं खरीद पा रहे हैं तो यह बैंड आपकी ये चाहत पूरी हो सकती है। दरअसल, यह बैंड बिल्कुल Mi बैंड की तरह दिखता है। यह स्मार्टवॉच आपके रोज के फुट-स्टेप को काउंट करती है। 2 दिन का बैटरी बैकअप देने वाली इस स्मार्टवॉच की कीमत 649 रुपये है।

HEALTHIN

स्मार्टवॉच में सिम कार्ड सपोर्ट के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मौजूद है। इसमें 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। इस वॉच पर भी आप अपने सोशल मीडिया ऐप के नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इस वॉच की कीमत 702 रुपये है।

ALONZO

एलोनजो नाम की यह स्मार्टवॉच फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए मौजूद है। फोन में कॉल करने और रिसीव करने की सुविधा है। साथ ही आप स्मार्टवॉच के जरिए फोन के कैमरे को ओपन कर सकते हैं। वॉच पर आपको फेसबुक, व्हाट्सऐप जैसे ऐप के नोटिफिकेशन मिलेंगे। वॉच की कीमत 729 रुपये है।

Heypex SM-V8

हाइपेक्स नाम का यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ, कैमरा, सिम कार्ड सपोर्ट, स्पीकर और कई भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टवॉच के डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 240x240 है। इस वॉच पर भी आप फोन के सभी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच की कीमत 920 रुपये है।

टॅग्स :स्मार्टवॉच
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियासैमसंग को पीछे छोड़ FIRE-BOLTT बना विश्व का नंबर 2 स्मार्टवॉच ब्रांड

टेकमेनियानए साल में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्ट फोन,जानिए इनके एडवांस फीचर्स

कारोबारमेक इन इंडियाः X-12 ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें क्या है खासियत

टेकमेनियागर्लफ्रेंड को कर रहा था चीट, स्मार्टवॉच ने खोल दी धोखेबाज आशिक की पोल, और फिर...

टेकमेनिया'जान बचाने वाली घड़ी', बेहोश होकर गिर गया शख्स, स्मार्ट वॉच ने लगाया पुलिस को फोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की