लाइव न्यूज़ :

Facebook को पीछे छोड़ WhatsApp बना नंबर वन, भारत के ये हैं टॉप 10 ऐप्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 18, 2019 18:15 IST

एनालिटिक फर्म App Annie की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp ने फेसबुक को सितंबर में पीछे छोड़ दिया है। व्हाट्सऐप के भारतीय एक्टिव यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा रही। वहीं, दूसरे नंबर पर फेसबुक है।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सऐप भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऐप बन गया हैWhatsApp के बाद फेसबुक, Shareit, Facebook Messenger और ट्रूकॉलर ऐप्स हैव्हाट्सऐप के भारतीय एक्टिव यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा रही

पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंच गया है। भारत में व्हाट्सऐप सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप है। 16 जनवरी को जारी हुए इंडस्ट्री रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल व्हाट्सऐप भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऐप बन गया है। WhatsApp के बाद फेसबुक, Shareit, Facebook Messenger और ट्रूकॉलर ऐप्स का भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

एनालिटिक फर्म App Annie की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp ने फेसबुक को सितंबर में पीछे छोड़ दिया है। व्हाट्सऐप के भारतीय एक्टिव यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा रही। वहीं, दूसरे नंबर पर फेसबुक है। एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म पर इन ऐप्स के सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स रहे हैं। जबकि तीसरे नंबर पर शेयरइट है।

Facebook

ऐप एन्नी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार व्हाट्सऐप के लिए एक्टिव यूजर्स के मामले में भारत सबसे ऊपर रहा इसके बाद ब्राजील, मैक्सिको, तुर्की, रुस रहे। इस रिसर्च में टॉप 10 ऐप्स के अलावा शीर्ष 10 कंपनियां और टॉप 10 गेम्स की लिस्ट भी जारी की गई। 

भारत में इस्तेमाल किए जाने वाले टॉप 10 ऐप्स

Top 10 Apps

फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp ने एक्टिव यूजर्स के मामले में फेसबुक को पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर WhatsApp है। इसके बाद फेसबुक, शेयरइट, फेसबुक मेसेंजर, ट्रूकॉलर, एमएक्स प्लेयर, यूसी ब्राउजर, इंस्टाग्राम, ऐमजॉन और पेटीएम रहे। टॉप सोशल ऐप्स की कैटिगरी में भी WhatsApp सबसे आगे रहा।

लिस्ट में इसके बाद Instagram, Facebook, फेसबुक मेसेंजर और IMO रहे। भारत में पिछले दो सालों में सोशल और कम्युनिकेशन ऐप में 40% की ग्रोथ हुई है। पिछले साल दुनिया भर के कंज्यूमर ने ऐप्स पर 101 अरब डॉलर खर्च किए है, जो कि 2016 के मुकाबले 75 फीसदी ज्यादा है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपफेसबुकऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसमोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की