लाइव न्यूज़ :

Top 10 Android Smartphone: एंटूटू ने जारी की टॉप 10 बेस्ट परफॉर्मिंग स्मार्टफोन की लिस्ट, OnePlus 7 Pro की पोजिशन फिसली, टॉप पर है ये फोन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 4, 2019 06:47 IST

Top 10 Android Smartphone: बेंचमार्क साइट एंटूटू (Antutu) ने जून महीने में टॉप 10 बेस्ट परफॉर्मिंग स्मार्टफोन की लिस्ट जारी कर दी है। इन फोन्स की खास बात है कि यह स्मार्टफोन ज्यादा रैम, फास्ट स्टोरेज और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट हार्डवेयर से लैस है।

Open in App
ठळक मुद्देBlack Shark 2 के नीचे मिली Xiaomi’s Mi 9 और ट्रांसपेरेंट एडिशन को जगहOnePlus 7 Pro पहुंचा पांचवे पाएदान परस्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है नूबिया रेड मैजिक 3

Top 10 Best Performing Android Smartphone: मौजूदा समय में बाजार में कई स्मार्टफोन मौजूद है। लेकिन कौन सा स्मार्टफोन बेस्ट है और कौन सा नहीं ये डिसाइड करना काफी मुश्किल काम है। बेंचमार्क साइट एंटूटू (Antutu) ने जून महीने में टॉप 10 बेस्ट परफॉर्मिंग स्मार्टफोन की लिस्ट जारी कर दी है। एंटूटू की ओर से जारी किए गए लिस्ट में पहले स्थान पर Nubia Red Magic 3 है। वहीं, दूसरे नंबर पर गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 2 ने जगह बना ली है।

यह भी पढ़ें: 15,000 रुपये से कम कीमत में खरीदें तीन कैमरा वाले ये 5 स्मार्टफोन्स, फोटोग्राफी में हैं जबरदस्त

बेस्ट परफॉर्मिंग एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बात करें तो जून महीने में इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर Xiaomi का Mi 9 Transparent Edition है। गौर करें तो जून के टॉप 10 बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट में पहली और दूसरी पोजीशन में दोनों ही गेमिंग स्मार्टफोन ने अपनी जगह बनाई है। इन फोन्स की खास बात है कि यह स्मार्टफोन ज्यादा रैम, फास्ट स्टोरेज और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट हार्डवेयर से लैस है।

बता दें कि Nubia Red Magic 3 को पिछले ही महीने भारत में लॉन्च किया गया था। वहीं, ब्लैक शार्क 2 भी पिछले महीने बाजार में उतारे गए हैं। लिस्ट में नूबिया रेड मैजिक 3 स्मार्टफोन को 382,331 प्वाइंट मिला है जबकि Black Shark 2 को 375,592 प्वाइंट दिया गया है।

वहीं, शाओमी मी 9 ट्रांसपरेंट एडिशन और स्टेंडर्ड मी9 स्मार्टफोन 371,021 और 370,884 प्वाइंट के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे पोजीशन पर है। लिस्ट में पांचवे स्थान पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro को जगह मिली है। बता दें कि मई में यही स्मार्टफोन बेस्ट परफॉर्मिंग एंड्रॉयड फोन की लिस्ट में टॉप पर था।

यह भी पढ़ें: Top 5 Budget Smartphones: कम कीमत और प्रीमियम फीचर्स में ये टॉप 5 बजट स्मार्टफोन्स है बेस्ट, खरीदने से पहले देखें ये लिस्ट

जून माह की इस लिस्ट में इस बार Meizu 16s ने अपनी जगह बना ली है और यह छठे स्थान पर रहा। वहीं, टॉप 10 स्मार्टफोन की लिस्ट में सिर्फ Samsung Galaxy S10+ और Samsung Galaxy S10 ही ऐसे स्मार्टफोन है जो चीनी कंपनी के नहीं है। इन दोनों फोन को नौवें और दसवें स्थान पर रखा गया है।

हालांकि सिर्फ OnePlus 7 Pro ही टॉप से पांचवे पाएदान पर नहीं आ गया बल्कि जून 2019 माह की लिस्ट में इस बार LG V50 ThinQ 5G, Samsung Galaxy S10e, Huawei P30 और Huawei P30 Pro अपनी जगह नहीं बना पाए हैं।

टॅग्स :एंड्राइड स्मार्टफोनस्मार्टफोनमोबाइलनूबियावनप्लसशाओमीसैमसंग गैलेक्सीएंड्रॉयड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की