लाइव न्यूज़ :

ये 6 पॉपुलर ऐप्स आपके स्मार्टफोन के लिए है खतरनाक, तुरंत करे डिलीट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 7, 2018 10:19 IST

हम आपको 6 ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जितनी जल्दी हो सके अपने फोन से अनइनस्टॉल कर दें।

Open in App

नई दिल्ली: हम अक्सर नई-नई ऐप्स का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर लेते हैं, लेकिन उस समय यह भूल जाते की इस तरह की ऐप्स में वायरस होने का खतरा हो सकता है। ऐसे में हमारे फोन को कितना नुकसान हो सकता है। इस तरह के ऐप्स फोन से डेटा भी चोरी करते हैं। आज हम आपको इस तरह की 6 ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जितनी जल्दी हो सके अपने फोन से अनइनस्टॉल कर दें।

File Transfer Pro

इस ऐप के जरिए आप शेयरइट की तरह अपना डेटा किसी दूसरे को सेंड कर सकते हैं, लेकिन यह ऐप आपका डेटा लीक भी कर सकता है।

Free WiFi Pro

फ्री वाई-फाई चलाने के चक्कर कई तरह की ऐप फोन डाउनलोड कर लेते हैं, लेकिन इस तरह की ऐप से डाटा हैकिंग का खतरा हमेशा बना रहता है।

Realtime Booster

गूगल ने अपने प्ले-स्टोर से इस ऐप को मैलवेयर के शक में हटा दिया है। ऐसे में इस ऐप का इस्तेमाल करना आपके स्मार्टफोन और उसमें रखे डेटा के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस तरह की ऐप आपकी पर्सनल डिटेल्स लीक कर सकती हैं।

Brightest LED Flashlight-Torch

अक्सर अपने देखा होगा कि जब भी किसी का फोन आता है तो फ़्लैश लाइट आटोमेटिक जलने लग जाती है, लेकिन क्या जानते हैं कि इस तरह की ऐप आपके फोन की जासूसी करती हैं। ऐसे में यह ऐप आपके डेटा को चुरा सकता है।

Call Recorder

इस तरह की कोई भी ऐप फोन में रखना आपके लिए खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि इस तरह की ऐप भले ही आपकी कॉल को रिकॉर्ड करती हैं, लेकिन शायद इस बात की जानकारी आपको नहीं होगी कि इस की रिकॉर्डिंग ऐप आपका डेटा थर्ड पार्टी को भी शेयर कर सकती हैं।

Smart Swipe

बता दें अगर यह ऐप आपके फोन में है तो तुरंत इसे अनइनस्टॉल कर दें। इस ऐप को सिक्योरिटी फर्म चेक-प्वाइंट ने मैलवेयर की कैटेगरी में रखा है।

टॅग्स :एंड्रॉयड ऐप्सस्मार्टफोनऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की