लाइव न्यूज़ :

दोबारा आ गया मित्रों एप, गूगल ने प्ले स्टोर से कर दिया था डिलीट, बताया जा रहा था 'देशी' टिकटॉक

By रजनीश | Updated: June 5, 2020 20:32 IST

कुछ दिनों पहले आपने मित्रों एक का काफी नाम सुना होगा। इसे चाइनीज एप टिकटॉक का 'देशी' वर्जन बताया जा रहा था। बाद में इस एप को यह डेटा चुराने वाला बताया जाने लगा..

Open in App
ठळक मुद्देटिकटॉक की तरह ही शॉर्ट वीडियो बनाने वाला एप मित्रों एक बार गूगल पर आ गया है। यह एप काफी कम समय में बहुत ज्यादा पॉपुलर हो गया था।मित्रों एप के बारे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि इसे एक पाकिस्तानी डेवलपर्स से करीब 2,500 रुपये में खरीदा गया है और कहा गया कि इस एप को पाकिस्तान की ही Qboxus कंपनी ने तैयार किया था।

टिकटॉक वर्सेज यूट्यूब की बीच छिड़ी वर्चुअल लड़ाई में एक मित्रों नाम का एप काफी ज्यादा चर्चित हुआ। इस एप को टिकटॉक का 'देशी' वर्जन कहकर प्रचारित किया जा रहा था और टिकटॉक को डिलीट करने का अभियान शुरू था। महीने भर के भीतर ही मित्रों एप को 50 लाख लोगों ने डाउनलोड किया। बाद में गूगल ने कंटेंट पॉलिसी नियमों का उल्लंघन बताते हुए इसे प्ले स्टोर से हटा दिया। 

अब एक बार फिर मित्रों एप प्ले-स्टोर पर वापस आ गया है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि जिस समय इस एप को प्ले-स्टोर से हटाया गया था उस वक्त एप की कोई प्राइवेसी पॉलिसी भी नहीं थी लेकिन अब प्राइवेसी पॉलिसी को भी अपडेट कर दिया गया है।

पहले इसे भारत के ही रुड़की आईआईटी के एक छात्रा द्वारा बनाया हुआ एप कहकर प्रचारित किया। उसके कुछ ही दिनों में खबर आती है कि यह एप पाकिस्तान से खरीदा गया है। इशके सोर्स कोड को पाकिस्तान की एक सॉफ्टवेयर फर्म से खरीदा गया है। अब प्ले-स्टोर पर जब यह एप दोबारा आ गया है तो उसके मुताबिक मित्रों एप बेंगलुरू का है।

मित्रों एप के बारे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि इसे एक पाकिस्तानी डेवलपर्स से करीब 2,500 रुपये में खरीदा गया है और कहा गया कि इस एप को पाकिस्तान की ही Qboxus कंपनी ने तैयार किया था।

टीओआई ने अपने गैजेट नाउ के एक इंटरव्यू का हवाला देते हुए लिखा है कि क्यूबॉक्स पाकिस्तान के इरफान शेख की कंपनी है जिसने गैजेट नाउ को बताया था कि मित्रों एप उनके टिकटिक एप का सिर्फ नया नाम है। शेख ने इंटरव्यू में बताया कि उनसे टिकटिक एप के सोर्स कोड को 277 ग्राहकों ने खरीदा जिसमें एक मित्रों एप को डेवलप करने वाले भी हैं। 

टॅग्स :टिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके10 Videos of Wildlife: खूबसूरत के साथ खतरनाक भी...जंगल के 10 वीडियो देखिए, डर भी लगेगा, मौज भी आएगी

टेकमेनियाNepal: चाइनीज ऐप "टिक टॉक" पर सरकार ने लगाया बैन, अब नहीं पोस्ट कर सकेंगे वीडियो

ज़रा हटकेकुल्हड़ कपल के बाद पाकिस्तानी टिक टॉक स्टार का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, अब अलिजा ने की भावुक अपील..

ज़रा हटकेफिटनेस चैलेंज पूरा करते हुए हद से ज्यादा पानी पीना पड़ा महंगा, टिकटॉकर को अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

ज़रा हटके10 घंटे तक TikTok वीडियो देखने के लिए ये कंपनी दे रही है 100 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से पैसे, 31 मई है आवेदन करने की आखिरी तारीख

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की