लाइव न्यूज़ :

Jio से पहले Tata Sky ने 12 शहरों में शुरू कर दी ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा, मिलेगी 100Mbps तक की हाई स्पीड

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 21, 2018 11:19 IST

Tata Sky Launch Broadband Internet in India: अगर आप जानना चाहते हैं कि टाटा स्काई ब्रॉडबैंड सर्विस आपके क्षेत्र में उपलब्ध है या नहीं तो इसके लिए आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देTata Sky ने देश के 12 शहरों में अपनी ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस को शुरू कर दिया हैब्रॉडबैंड सर्विस के प्लान को 1 महीने, 3 महीने, 9 महीने और 12 महीने के हिसाब से पेश15 अगस्त से रिलायंस जियो की Jio GigaFiber रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं

नई दिल्ली, 21 अगस्त: Reliance Jio की ओर से Jio GigaFiber ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू करने से पहले ही इसे दूसरी कंपनी से चुनौती मिलने लगी है। जियो हाल ही में अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में डीटीएट सर्विस प्रोवाइड कंपनी Tata Sky ने देश के 12 शहरों में अपनी ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने मुंबई, दिल्ली, गाजियाबाद, मुंबई, ठाणे, पुणे, भोपाल, चेन्नई, बंगलुरु, अहमदाबाद और मीरा-भायन्दर जैसे 12 शहरों में टाटा स्काई ब्रॉडबैंड सर्विस मिल रही है। टाटा स्काई ब्रॉडबैंड प्लान्स 1 महीने, 3 महीने, 5 महीने, 9 महीने और 12 महीने की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि टाटा स्काई ब्रॉडबैंड सर्विस आपके क्षेत्र में उपलब्ध है या नहीं, इसके लिए आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। बता दें कि 15 अगस्त से रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर Jio GigaFiber रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।

टाटा स्काई ने ब्रॉडबैंड सर्विस के प्लान को 1 महीने, 3 महीने, 9 महीने और 12 महीने के हिसाब से पेश किया है। आइए जानते हैं इनके प्लान की डिटेल्स....

Tata Sky Broadband का 1 महीने का प्लान

टाटा स्काई ब्रॉडबैंड के एक महीने की वैलिडिटी प्लान की कीमत 999 रुपये से शुरू होती है। 999 रुपये में 5 Mbps, 1,150 रुपये में 10 Mbps, 1,500 रुपये में 30 Mbps, 1,800 रुपये में 50 Mbps और 2,500 रुपये में 100 Mbps की स्पीड मिलेगी। इन प्लान में यूजर को अनलिमिटेड डेटा प्लान की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा एक महीने के लिए 60 जीबी डेटा प्लान 999 रुपये में और एक महीने के लिए 125 जीबी डेटा प्लान 1,250 रुपये में उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात यह है कि ग्राहकों को 1,200 रुपये इंस्टालेंशन चार्ज का भुगतान करना होगा। ग्राहकों को फ्री वाईफाई राउटर भी मिलेगा।

Tata Sky Broadband का 3 महीने का प्लान

अब आते हैं Tata Sky Broadband के तीन महीने वाले प्लान में। 2,997 रुपये में 5Mbps, 3,450 रुपये में 10Mbps,4,500 रुपये में 30Mbps, 5,400 रुपये में 50Mbps और 7,500 रुपये में 100Mbps की स्पीड मिलेगी। यह सभी अनलिमिटेड डेटा प्लान हैं। इस के अलावा 60 जीबी (मंथली प्लान) 3 महीने के लिए 2,997 रुपये में और 125 जीबी (मंथली प्लान) 3 महीने के लिए 3,750 रुपये में उपलब्ध होगा।

Tata Sky Broadband का 5 महीने का प्लान

कंपनी के 5 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान में 4,995 रुपये में  5 एमबीपीएस, 5,750 रुपये में 10 एमबीपीएस, 7,500 रुपये में 30 एमबीपीएस, 9,000 रुपये में 50 एमबीपीएस और 12,500 रुपये में 100Mbps की स्पीड मिलेगी। इस के अलावा 60 जीबी (मंथली प्लान) 5 महीने के लिए 4,995 रुपये में और 125 जीबी (मंथली प्लान) 5 महीने के लिए 6,250 रुपये में उपलब्ध होगा।

Tata Sky Broadband का 9 महीने का प्लान

Tata Sky Broadband के 9 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में बताते हैं। 8,991 रुपये में 5Mbps,10,350 रुपये में 10Mbps,13,500 रुपये में 30Mbps, 16,200 रुपये में  50Mbps, 22,500 रुपये में 100Mbps की स्पीड मिलेगी। यह सभी अनलिमिटेड डेटा प्लान हैं। इस के अलावा 60 जीबी (मंथली प्लान) 9 महीने के लिए 8,991 रुपये में और 125 जीबी (मंथली प्लान) 9 महीने के लिए  11,250 रुपये में उपलब्ध होगा।

Tata Sky Broadband का 12 महीने का प्लान

11,988 रुपये में 5 एमबी प्रति सेकंड, 13,800 रुपये में 10 एमबी प्रति सेकंड, 18,000 रुपये में 30 एमबी प्रति सेकंड, 21,600 रुपये में 50एमबी प्रति सेकंड, और 30,000 रुपये में 100एमबी प्रति सेकंड की स्पीड मिलेगी। यह सभी अनलिमिटेड डेटा प्लान हैं। टाटा स्काई ब्रॉडबैंड का यह प्लान 12 महीने की वैलिडिटी के साथ आएगा। इस के अलावा 60 जीबी (मंथली प्लान) एक साल के लिए 11,988 रुपये में और 125 जीबी (मंथली प्लान) एक साल के लिए 15,000 रुपये में मिलगा।

टॅग्स :टाटा स्काईजिओइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

भारतइंटरनेट की दुनिया के जोखिमों से भी सचेत रहें

भारत'123456' से 'India@123' तक..., 2025 इंटरनेट के सबसे कॉमन पासवर्ड हुए लीक

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की