लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया व्हॉट्सएप ने की बड़ी कार्रवाई, मार्च में 47 लाख से अधिक भारतीय खातों को किया बैन, जानें क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2023 19:53 IST

मार्च, 2023 में मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 47 लाख से अधिक खातों पर रोक लगाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिसंबर में 36 लाख और नवंबर, 2022 में 37 लाख खातों पर रोक लगाई गई थी।फरवरी में 45 लाख, जनवरी में 29 लाख खातों पर रोक लगाई गई थी।सोशल मीडिया मंच ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

नई दिल्लीः मेटा के स्वामित्व वाले त्वरित संदेश सेवा मंच व्हॉट्सएप ने मार्च में 47 लाख से अधिक भारतीय खातों को प्रतिबंधित किया है। यह संख्या फरवरी के 45 लाख से अधिक खातों से ज्यादा है। व्हॉट्सएप के प्रवक्ता ने कहा कि मार्च, 2023 में मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 47 लाख से अधिक खातों पर रोक लगाई गई।

इसके पहले फरवरी में 45 लाख, जनवरी में 29 लाख, दिसंबर में 36 लाख और नवंबर, 2022 में 37 लाख खातों पर रोक लगाई गई थी। व्हॉट्सएप ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि नवगठित शिकायत अपीलीय समिति (जीएसी) से मार्च के महीने में उसे तीन आदेश मिले थे जिनका उसने अनुपालन किया।

हालांकि, सोशल मीडिया मंच ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। रिपोर्ट के मुताबिक, एक मार्च से लेकर 31 मार्च के दौरान कुल 47,15,906 खाते प्रतिबंधित किए गए। इनमें से 16,59,385 खाते व्हॉट्सएप ने उपयोगकर्ताओं से कोई शिकायत मिले बगैर अपने स्तर पर ही कार्रवाई करते हुए हटाए।

रिपोर्ट कहती है कि मार्च, 2023 में व्हॉट्सएप को कुल 4,720 शिकायतें मिली थीं जिनके आधार पर 585 खातों के खिलाफ कार्रवाई की गई। व्हॉट्सएप ने कहा, ‘‘हम सभी शिकायतों पर कदम उठाते हैं, बशर्ते वह पिछली शिकायत की नकल न हो। शिकायत के आधार पर किसी खाते पर रोक लगाई जाती है या पहले प्रतिबंधित किए जा चुके खाते को बहाल किया जाता है।’’

सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के मुताबिक, 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले बड़े डिजिटल मंचों को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट जारी करनी होती है। इस रिपोर्ट में उन्हें मिली शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का ब्योरा देना होता है।

सोशल मीडिया मंचों पर फर्जी खबरों एवं गलत सूचनाओं के अलावा नफरत फैलाने वाले बयानों के प्रसार को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने हाल ही में जीएसी व्यवस्था लागू की है जहां पर उपयोगकर्ता इन मंचों के खिलाफ ऑनलाइन शिकायतें कर सकते हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐपसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की