लाइव न्यूज़ :

सामने आया Samsung के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन का नाम, इन फीचर्स से होगा लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 14, 2020 14:42 IST

जाने माने टिप्सटर आइस यूनिवर्स (Ice Universe) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ये जानकारी दी कि कंपनी के आने वाले फोल्डेबल फोन का नाम गैलेक्सी जेड फ्लिप (Galaxy Z Flip) हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसैमसंग की ओर से 11 फरवरी को 'Unpacked 2020' इवेंट आयोजित किया गया हैआने वाले फोल्डेबल फोन का नाम गैलेक्सी जेड फ्लिप (Galaxy Z Flip) हो सकता है

दिग्गज साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग के अगले फोल्डबल स्मार्टफोन को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो चुकी है। हाल ही आई खबर के मुताबिक Samsung का अगला फोल्डेबल फोन गैलेक्सी ब्लूम (Samsung Galaxy Bloom) होगा।

वही नई खबर में यह बात सामने आ रही है कि आने वाले फोन का असली नाम अभी तक सामने नहीं आया है। 'गैलेक्सी ब्लूम' सिर्फ एक कोड नेम था। अब जाने माने टिप्सटर आइस यूनिवर्स (Ice Universe) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ये जानकारी दी कि कंपनी के आने वाले फोल्डेबल फोन का नाम गैलेक्सी जेड फ्लिप (Galaxy Z Flip) हो सकता है।

Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोन के अनुमानित फीचर्स

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आगामी फोल्डेबल फोन में लेटेस्ट प्रोसेसर और दमदार कैमरे का सपोर्ट देगी। इसके अलावा यूजर्स को क्लैमशेल स्टाइल भी इस फोन में मिल सकता है। सूत्रों की मानें तो कंपनी जल्द ही इस डिवाइस को भारत समेत कई देशों में लॉन्च करेगी। हालांकि इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी लॉन्च के बाद ही मिल पाएगी।

सैमसंग टेक इवेंट

सैमसंग की ओर से 11 फरवरी को 'Unpacked 2020' इवेंट आयोजित किया गया है। माना जा रहा है कि इस इवेंट में कई लेटेस्ट स्मार्टफोन पेश किया जाएंगे। इसके अलावा कंपनी गैलेक्सी S20 Plus और S11 को भी पेश करेगी। इन दोनों स्मार्टफोन्स में पांज कैमरा मिलने की उम्मीद है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एक्सीनॉस 990 चिपसेट भी दिया जा सकता है।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की