लाइव न्यूज़ :

Samsung Galaxy Tab S6 का 5G वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, इमेज हुई लीक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 27, 2019 17:27 IST

Samsung ने माना कि वो दुनिया के पहले 5जी टैबलेट पर काम कर रही है। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया हैकंपनी ने माना कि वो दुनिया के पहले 5जी टैबलेट पर काम कर रही है

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग जल्द ही मार्केट में अपना 5G सपोर्ट वाला गैलेक्सी टैब S6 लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले ही Samsung Galaxy Tab S6 के 5जी वेरिएंट के बारे में कंपनी ने गलती से जानकारी दे दी है। कंपनी ने माना कि वो दुनिया के पहले 5जी टैबलेट पर काम कर रही है। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।

हालांकि यूजर्स को इस वेरिएंट में 4जी नेटवर्क वाले फीचर्स ही मिलेंगे। बता दें कि Samsung ने इसी साल Galaxy Tab S6 को लॉन्च किया है। यह डिवाइस 4G और WiFi वेरिएंट के साथ बाजार में उपलब्ध है। अब कंपनी इसका 5जी वेरिएंट लाने वाली है। हालांकि अभी तक इसके लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है।

वेबसाइट पर की गई लिस्ट से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि Galaxy Tab S6 5G मॉडल जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है और इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। कंपनी के साउथ कोरियन वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर Galaxy Tab S6 5G वेरिएंट मॉडल नंबर SM-T866N नाम से लिस्ट किया गया है।

फिलहाल इस साइट पर कोई दूसरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इस डिवाइस को अगले साल 2020 में मार्च महीने तक लॉन्च कर सकती है।

Samsung Galaxy Tab S6 के फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 के फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें 10.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ ही इसमें S Pen का सपोर्ट और क्वाड स्पीकर्स की सुविधा दी गई है।

कैमरे पर गौर करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सर का सेंकेंडरी कैमरा दिया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर के लिए इसमें 7,040mAh की बैटरी मौजूद है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सी5जी नेटवर्कस्मार्टफोनटैबलेट्स
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए