लाइव न्यूज़ :

5G सपोर्ट के साथ आएगा सैमसंग का Galaxy S11 सीरीज, 108 मेगापिक्सल का होगा कैमरा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 11, 2019 13:20 IST

पॉपुलर लीकस्टर और अमेरिकी ब्लॉगर इवन ब्लास के मुताबिक, Samsung Galaxy S11 को इस बार भी तीन साइज में लॉन्च किया जाएगा। फोन का सबसे छोटा मॉडल 6.2 इंच या 6.4 इंच का हो सकता है, जिसे गैलेक्सी S11e के नाम से पेश किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देSamsung Galaxy S11 को इस बार भी तीन साइज में लॉन्च किया जाएगागैलेक्सी एस11 के तीनों ही मॉडल्स कर्व्ड डिजाइन के साथ आएंगे

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग नए साल में अपने स्मार्टफोन से पर्दा उठाने वाली है। कंपनी साल 2020 में सैमसंग गैलेक्सी एस11 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज के स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें सामने आने लगी है। इन लीक्स में फोन की स्क्रीन साइज और वेरिएंट्स की जानकारी मिली है।

पॉपुलर लीकस्टर और अमेरिकी ब्लॉगर इवन ब्लास के मुताबिक, Samsung Galaxy S11 को इस बार भी तीन साइज में लॉन्च किया जाएगा। फोन का सबसे छोटा मॉडल 6.2 इंच या 6.4 इंच का हो सकता है, जिसे गैलेक्सी S11e के नाम से पेश किया जा सकता है। वहीं, एक और वेरिएंट जो 6.7 इंच का होगा जो S11 नाम से आएगा। जबकि इसके सबसे बड़े साइज में 6.9 इंच स्क्रीन वाला S11+ मॉडल हो सकता है।

गैलेक्सी एस11 के तीनों ही मॉडल्स कर्व्ड डिजाइन के साथ आएंगे। इस साल आए तीन लॉन्च किए गए तीन मॉडल्स में से कंपनी ने S10e को फ्लैट लुक के साथ पेश किया था। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन मॉडल्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

इवान ब्लास (Evan Blass) ने यह भी बताया कि गैलेक्सी S11e और गैलेक्सी S11 के कंपनी दो-दो मॉडल पेश करेगी। इनमें से एक LTE और दूसरा 5G वेरिएंट होगा। वहीं, सबसे बड़े गैलेक्सी S11+ को सिर्फ 5G वेरिएंट में ही लाया जाएगा। इस तरह Galaxy S11 के कुल पांच वेरिएंट बाजार में उतारे जा सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस11 के अनुमानित स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन के साथ एक्सिनॉस 9830 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। यूजर्स को इस फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है, जो SOCELL HMX सेंसर से लैस होगा। कैमरा फीचर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन में पेरिस्कोप स्टाइल कैमरा का सेटअप देगी, जिसमें यूजर्स को पांच एक्स ऑप्टिकल जूम मिलेगा।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की